{"_id":"6a170bed307c206a6e0673e0","slug":"shri-mata-vaishno-devi-katra-new-delhi-train-will-now-run-on-a-changed-route-providing-relief-to-passengers-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-138316-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली ट्रेन अब बदले रूट से चलेगी, यात्रियों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली ट्रेन अब बदले रूट से चलेगी, यात्रियों को राहत
विज्ञापन
-दिल्ली मंडल में कार्य के चलते ब्लॉक के कारण पहले रद की ट्रेन, अब बदले रूट से चलेगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तर रेलवे ने दिल्ली मंडल के शाहबाद मारकंडा और मोहरी स्टेशनों पर पावर और ट्रैफिक ब्लॉक के कारण पहले रद्द की गई ट्रेनों को अब बदले हुए मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है। इनमें श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली ट्रेन अप और डाउन ट्रेन है। दिल्ली मंडल में शाहबाद मारकंडा और मोहरी स्टेशनों पर जरूरी मेंटेनेंस कार्य के लिए पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया है। पहले इन तारीखों पर ट्रेनों को रद्द करने की सूचना दी गई थी, लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने अब इन्हें परिवर्तित रूट पर चलाने का फैसला किया है। इनमें नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली ट्रेन (संख्या 04081) है।
29 मई, 1 जून और 3 जून 2026 को चलने वाली यह ट्रेन अब रद्द नहीं होगी। इस ट्रेन का रूट परिवर्तित किया है। अब यह ट्रेन नई दिल्ली से गाजियाबाद-सहारनपुर जंक्शन-अंबाला कैंट जंक्शन के रास्ते चलाई जाएगी। वहीं, 30 मई, 2 जून और 4 जून 2026 को कटड़ा से नई दिल्ली चलने वाली ट्रेन (संख्या 04082) अब अंबाला कैंट जंक्शन-सहारनपुर जंक्शन- गाजियाबाद होते हुए नई दिल्ली के रास्ते चलेगी।
पानीपत और कुरुक्षेत्र जंक्शन पर नहीं रुकेगी ट्रेन : रूट परिवर्तित होने के कारण अप एंड डाउन रूट पर ट्रेन पानीपत जंक्शन और कुरुक्षेत्र जंक्शन स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी। इन स्टेशनों के यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी।
विज्ञापन
दिल्ली मंडल के शाहबाद मारकंडा और मोहरी स्टेशनों पर पावर और ट्रैफिक ब्लॉक के चलते पहले रद की गई ट्रेनों को अब परिवर्तित रूट से चलाया जा रहा है। इससे यात्रियाें को राहत मिलेगी।
हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी उत्तर रेलवे