{"_id":"2fccd250a2040beb8ad19c8e096af542","slug":"shown-in-note-10-the-car-made-jewelery-bag","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 का नोट दिखाया, कार से ज्वैलरी का बैग उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 का नोट दिखाया, कार से ज्वैलरी का बैग उड़ाया
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 28 Mar 2014 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरडीसी स्थित निजी लोन कंपनी से सोना रिलीज कराकर ले जा रहे प्रापर्टी डीलर की कार से जालसाजों ने ज्वैलरी से भरा बैग उड़ा लिया। एक बदमाश ने कार के पास 10-10 के नोट गिराकर प्रापर्टी डीलर से कहा कि उनके पैसे गिर गए हैं। जैसे ही वह कार से उतरे तो दूसरे बदमाश ने कार की खिड़की से बैग उठाकर भाग गया।
कार में वापस बैठने पर प्रापर्टी डीलर को वारदात का पता चला। बैग में लाखों की ज्वैलरी, एक लाख रुपये और करीब डेढ़ लाख की बैंक एफडी थी। इस बाबत कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
इंदिरापुरम ज्ञानखंड-1 निवासी रोहित नरूला वैशाली में प्रापर्टी डीलिंग करते हैं। रोहित ने बताया कि उन्होंने आरडीसी स्थित निजी लोन कंपनी में सोना गिरवी रख कर लाखों रुपये का लोन लिया हुआ था। बुधवार दोपहर वह कंपनी में लोन का पैसा जमा कर सोने को रिलीज कराकर ले जा रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जैसे ही वह कार लेकर जाने लगे पीछे से आए युवक ने शीशे पर इशारा कर 10-10 को नोट नीचे गिरने की जानकारी दी। खिड़की खोलकर जैसे ही वह निजी उतर कर पैसे उठाने लगे, जालसाज का दूसरा साथी गाड़ी की दूसरी खिड़की से बैग उड़ाकर भाग गया।
एसएचओ अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस जालसाजों की तलाश में जुटी है। यह दूसरे प्रदेश का गैंग है, जो पहले भी इस तरह की वारदातें कर चुका है।
सीसीटीवी में भी नहीं कैद हुए जालसाज
एसएचओ ने बताया कि घटनास्थल के पास सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। लेकिन बदमाश कैमरे सेआउट आफ फोकस थे, जिस कारण कैमरे में कैद नहीं हो सके। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास लगे अन्य सीसीटीवी की जांच कर रही है।
पहले भी हुईं वारदातें
14 अगस्त 2013 : काला पत्थर रेड लाइट पर रिटायर्ड अधिकारी की कार से मोबाइल उड़ाया।
24 सितंबर 2013: सेल्स मैनेजर की कार से खोड़ा रेड लाइट के पास उड़ाया मोबाइल
23 मई 2013: सीआएसएफ कट पर कार से बैग चुराया।