फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Show ID card entry in the colony served

आईडी कार्ड दिखाओ कॉलोनी में एंट्री पाओ

Fri, 10 Apr 2015 06:00 PM IST
प्रिया गौतम/अमर उजाला, साहिबाबाद
प्रिया गौतम/अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Fri, 10 Apr 2015 06:00 PM IST
विज्ञापन
Show ID card entry in the colony served

चंद्रनगर में चोरी, झपटमारी और सेंधमारी की घटनाओं से निपटने के लिए रेजिडेंट्स ने पहल की है। कबाड़ बीनने और सब्जी बेचने के नाम पर रेकी करके वारदातों को अंजाम देने वालों को अब पकड़ना आसान होगा।

विज्ञापन


चंद्रनगर ए-ब्लॉक और बी-ब्लॉक की आरडब्ल्यूए सब्जी विक्रेता, कबाड़ी और अन्य कामगारों को आईडी कार्ड जारी करेगी, जिसे दिखाने के बाद ही उनको कॉलोनी में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


चंद्रनगर में हाल ही में हुई चोरी, चेन और मोबाइल-स्नैचिंग आदि की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए आरडब्ल्यूए ने सब्जीवालों, कबाड़ वालों, अखबार बांटने वालों, ड्राइवरों और प्र्रेस करने वालों से जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ए-ब्लॉक आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी बीएस भटनागर ने बताया कि हाल ही में हुई आरडब्ल्यूए की सुरक्षा परिषद की बैठक मेें आईडी कार्ड देने योजना बनी है। चंद्रनगर गेट बंद कालोनी होने के बावजूद इसमें सब्जी वाले या कबाड़ी बनकर आने वाले लोग वारदातों को अंजाम देते रहे हैं।

इन घटनाओं से बचने के लिए पहले फेस में दस सब्जी वालों और छह कबाड़ वालों के आईडी कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए इनसे इनके आईडी प्रूफ जैसे मतदाता पहचान पत्र या आधार कार्ड की फोटो कॉपी के साथ 200 रुपये की फीस मांगी गई है। यह फीस तीन महीने के लिए है।

दूसरे फेस में कालोनी के ड्राइवरों को भी आईडी कार्ड जारी किए जाएंगे। हालांकि कालोनी में कई अखबार और प्र्रेसवाले काफी समय से आ रहे हैं, फिर भी उनकी जानकारी आरडब्ल्यूए ने जमा कर ली है। फिलहाल आईडी कार्ड बनाने का काम चल रहा है। जल्द सुरक्षा के इंतजाम पूरे हो जाएंगे।

कॉलोनी मेें हुई हैं चोरी-झपटमारी की घटनाएं
चंद्रनगर में आए दिन चोरी और झपटमारी की घटनाएं होती हैं। हाल ही में एक लड़की का 24 हजार का एचटीसी का मोबाइल फोन दो बाइक सवारों ने छीन लिया। वहीं इससे कुछ दिन पहले एक दिन पहले कबाड़ बेचने आए शख्स ने घर का माल साफ कर दिया। इस बार सुरक्षा समिति ने नई पहल की है। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी और गलत लोगों का प्रवेश कालोनी में रुकेगा।- रीटा सिंह, स्थानीय निवासी चंद्रनगर


एक सड़क पर कई गेट लगाने से रेजिडेंट्स को परेशानी
वैशाली सेक्टर-4 में सुरक्षा के मद्देनजर एक ही सड़क पर कई गेट लगाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोसायटी के स्थानीय निवासियों ने बताया कि मेट्रो स्टेशन वाली सड़क पर कई जगह अलग-अलग गेट या बैरीकेडिंग लगा लिए हैं, जिनमें रात होते ही ताला लगा दिया जाता है और रेजिडेंट ताला लगाकर सो जाते हैं। इससे देर रात को आने-जाने वाले रेजिडेंट्स को परेशानियां हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed