फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Show cause notice issued to private school for deleting students' names

Delhi NCR News: छात्रों के नाम काटने पर निजी स्कूल को कारण बताओं नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
- स्कूल को पांच दिन के अंदर जवाब दाखिल करने के निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। बढ़ी फीस का भुगतान न करने पर स्कूली छात्रों के नाम काटने पर सोमवार को शिक्षा निदेशालय ने मयूर विहार विहार फेज-3 स्थित निजी स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी किया। निदेशालय के जोन-2 के उप शिक्षा निदेशक कार्यालय के नोटिस में स्कूल प्रबंधक को छात्रों के नाम न काटने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके लिए निदेशालय ने नियम 35(4) का हवाला दिया है। इस नियम के अनुसार जिनके माता-पिता ने बढ़ी हुई फीस का बकाया भुगतान नहीं किया है जो विभाग द्वारा मंजूर नहीं है। स्कूल उन छात्रों के नाम नहीं काट सकता है। स्कूल पर केजी से लेकर 11वीं के नौ छात्र के नाम काटने का आरोप है।
विज्ञापन


निदेशालय ने स्कूल को नाम काटने के संबंध में पांच दिन के अंदर रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा नहीं करने पर दिल्ली स्कूल शिक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीं छात्रों के नाम काटे जाने के विरोध में सोमवार को अभिभावकों ने स्कूल के बाहर रोष भी प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed