फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Should Mehboob also hold scarf collector ear.

महबूब को चाहिए माफी तो जिलाध्यक्ष भी पकड़ें कान

Mon, 20 Apr 2015 01:04 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 20 Apr 2015 01:04 PM IST
विज्ञापन
Should Mehboob also hold scarf collector ear.
रश्मि चौधरी-महबूब अंसारी मामले में रविवार को समझौते का प्रयास किया गया। एमएलसी आशू मलिक और वरिष्ठ सपा नेता सुधन रावत ने सामने रश्मि चौधरी ने महबूब को माफ करना स्वीकार कर अपना केस वापस लेने का भरोसा दिया, लेकिन बाद में वह मुकर गई।
विज्ञापन


रश्मि का कहना है कि बड़े नेताओं के सम्मान की खातिर हां कर दी थी, लेकिन मामला खत्म नहीं हुआ है। पहले जिलाध्यक्ष साजिद हुसैन माफी मांगें, तभी कोर्ट केस वापस लिया जाएगा।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार जिलाध्यक्ष को नामजद करने के बाद से पार्टी में हड़कंप मचा था। महबूब अंसारी का बचाव करने के आरोप में जिलाध्यक्ष पर निशाना साधा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को सुधन रावत ने महिला मोर्चे की पूर्व जिलाध्यक्ष मधू चौधरी और रश्मि चौधरी को साथ लेकर मुरादनगर में एमएलसी आशू मलिक के आवास पर बैठक कराई।

आशू मलिक और सुधन रावत की मौजूदगी में महबूब अंसारी ने रश्मि से माफी मांगी और भविष्य में कोई गलती न करने का भरोसा दिया था।

रश्मि को पार्टी के कुछ पूर्व पदाधिकारी हवा दे रहे थे। उनको चिंहित कर कार्रवाई की तैयारी होने पर वह भाग खड़े हुए। रश्मि का भले ही समझौता हो गया हो, लेकिन उक्त चारों चिंहित आरोपियों पर मुख्यमंत्री की वापसी होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।- संजय यादव, महानगर अध्यक्ष।


महबूब अंसारी ने माफी मांग ली है। इसके बाद रश्मि चौधरी ने उसको माफ कर दिया। अब कोर्ट से अभियोग वापस ले लिया जाएगा। महबूब ने भविष्य में कोई गलती न करने का भरोसा दिया है। - मधु चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला सभा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed