फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Should Ghaziabad traffic armies

गाजियाबाद को चाहिए ट्रैफिक की ‘फौज’

Sun, 02 Nov 2014 11:16 PM IST
सनी चौधरी/अमर उजाला, गाजियाबाद
सनी चौधरी/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 02 Nov 2014 11:16 PM IST
विज्ञापन
Should Ghaziabad traffic armies

जनपद में करीब आठ लाख वाहनों को कंट्रोल करने के लिए गाजियाबाद में काफी कम ट्रैफिक पुलिस है। यहां महज 157 ट्रैफिक पुलिसकर्मी हैं, जबकि 1392 की दरकार और है।

विज्ञापन


इस संबंध में शासन को पत्र भेजा गया है और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने की मांग की गई है। आंकड़ों पर गौर करे तो जिले की आबादी करीब 38 लाख है।
विज्ञापन


ट्रैफिक कंट्रोल करने का जिम्मा महज 157 पुलिस कर्मियों पर है। एसएसपी की ओर से ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तादाद बढ़ाने के लिए शासन से मांग की जा गई है।

एसपी ट्रैफिक अमर सिंह ने बताया कि दो सप्ताह पूर्व गाजियाबाद आए डीजीपी ने जल्द ट्रैफिक कर्मियों की कमी को पूरा करने का आश्वासन दिया था।

उन्होंने बताया कि जनपद में 11 रेलवे क्रासिंग, 8 फ्लाई ओवर, 5 बस अड्डे, 361 विद्यालय और 120 कालेज हैं। वहीं तीन हाईवे, 72 टी प्वाइंट, 32 चौराहे और करीब 50 सिग्नल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैन पावर कम होने के कारण सभी स्थानों पर ट्रैफिक  कर्मी तैनात नहीं हो पाते, जिस कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed