फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shots fired at Punjabi singer Guru Randhawa's '24 Hour Fitness' gym; Lawrence gang claims responsibility.

Delhi NCR News: पंजाबी गायक गुरु रंधावा के ब्रांड 24 आवर फिटनेस जिम पर गोलीबारी, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
-पश्चिम विहार के पुष्कर एन्क्लेव में बाइक सवार दो नकाबपोश ने की गोलीबारी, जिम के शीशे टूटे
विज्ञापन

-सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट कर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य अनिल पंडित ने ली जिम्मेदारी
-रंधावा की सलमान खान से नजदीकी को लेकर की गई गोलीबारी की बात भी सोशल मीडिया पर लिखी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम विहार के पुष्कर एन्क्लेव में 24 आवर फिटनेस जिम पर बृहस्पतिवार तड़के बाइक सवार बदमाशों ने गोलीबारी की। पंजाबी गायक गुरु रंधावा इस ब्रांड के जिम के ब्रांड अंबेसडर हैं। हालांकि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन जिम के शीशे टूट गए हैं। गोलीबारी के बाद बदमाश वहां से भाग गए। घटना के कुछ देर बाद ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अमेरिका में रहने वाले एक सदस्य अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर गोलीबारी की जिम्मेदारी ली। उसने बताया कि अभिनेता सलमान खान से नजदीकी होने की वजह गोलीबारी की गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और गोलीबारी करने वाले आरोपियों की पहचान कर रही है।
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के पश्चिम विहार ईस्ट थाना पुलिस ने पुष्कर एन्क्लेव स्थित 24 ऑवर फिटनेस जिम पर गोलीबारी की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि फिटनेस जिम के शीशे टूटे हुए हैं। जांच में पता चला कि बाइक से आए दो हमलावरों ने जिम पर कई राउंड गोली चलाने के बाद मौके से भाग गए। दोनों हमलावरों ने कपड़े से अपना चेहरा ढक रखा था। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि इस बाबत एक मामला दर्ज किया है। घटना की जांच शुरू की गई है। स्थानीय थाने की पुलिस के साथ साथ जिले की अन्य यूनिटों की कई टीमें बनाकर वारदात में शामिल हमलावरों की तलाश कर रही है। पुलिस घटनास्थल के साथ साथ बदमाशों के भागने की दिशा में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में कर लिया है और फुटेज के जरिए हमलावरों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य ने ली गोलीबारी की जिम्मेदारी : गोलीबारी की घटना के कुछ देर बाद ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य होने का दावा कर अनिल पंडित नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्ट डालकर गोलीबारी की जिम्मेदारी ली। उसने अपने पोस्ट में लिखा कि गुरु रंधावा की जिम पर जो फायरिंग हुई है, उसे अनिल पंडित यूएसए और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की है। उसने लिखा कि गुरु रंधावा आजकल सलमान खान के कुछ ज्यादा ही करीबी हो रहा था। हमने पहले भी समझाया था कि इससे दूर रहो वह हमारा दुश्मन है, लेकिन इसको समझ नहीं आई और जितने भी हमारा दुश्मन हैं वह किसी भी कोने में छुप जाए जल्दी ही सबसे मुलाकात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु रंधावा से संबंध की जांच कर रही पुलिस : मामले की जांच में गुरु रंधावा का जिम होने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने इसके मालिकाना हक की भी जांच शुरू की है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जिम का गुरु रंधावा से कोई लेना-देना नहीं है। टैगोर गार्डन के रहने वाले एक कारोबारी इसको चलाते हैं। मालिक से मालिकाना हक से जुड़े दस्तावेज पेश करने के लिए कहा गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिम इस साल फरवरी में शुरू हुआ था। यह रंधावा से जुड़े फिटनेस ब्रांड की फ्रेंचाइजी के तौर पर काम करता है। अधिकारियों ने अब तक गायक और घटना के बीच किसी सीधे संबंध की पुष्टि नहीं की है और सत्यापन की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article