फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   shot himself, death

कर्नल के बेटे ने खुद को गोली मारी, मौत

Thu, 13 Feb 2014 12:49 AM IST
अमर उजाला, वसुंधरा
अमर उजाला, वसुंधरा Updated Thu, 13 Feb 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
shot himself, death
सेक्टर-10 स्थित होटल रिलेक्स स्वीट के दूसरी मंजिल स्थित कमरे में रिटायर्ड कर्नल के बेटे अमित मलिक (33) ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


कमरे का दरवाजा न खुलने पर होटल स्टाफ ने पुलिस बुलाकर दरवाजे की कुंडी तोड़ी। बेड पर खून से लथपथ लाश पड़ी थी। प्राथमिक जांच में सुसाइड का कारण डिप्रेशन में होना लग रहा है।

रोहतक निवासी रिटायर्ड कर्नल आजाद सिंह मलिक का बेटा अमित मलिक होटल रिलेक्स इन के सेकेंड फ्लोर स्थित सुइट में बीते 12 दिसंबर से रह रहा था। अमित दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में कंसलटेंसी फर्म चलाता था।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर करीब 12 बजे तक जब अमित कमरे से बाहर नहीं आया तो होटल स्टाफ ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुलने पर अमित की ग्रेटर नोएडा निवासी दोस्त राखी को फोन करके बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राखी के आने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को मामले की सूचना दी गई। दोस्त राखी से पूछताछ में भी पता चला है कि वह कुछ टेंशन में था।

राखी अक्सर होटल में मिलने आती थी। आखिरी बार वह तीन दिन पहले आई थी। मंगलवार दोपहर को उसने अमित से फोन पर बात की थी। मगर रात को अमित ने उसका फोन नहीं उठाया तो उसने सोचा कि अमित सो गया होगा।

सीओ ने बताया कि एक मिसफायर हुआ है, जिसकी गोली सामने की दीवार पर लगी है। गोली 32 बोर की पिस्टल से चली है, जिससे होटल स्टाफ को इसकी आवाज सुनाई नहीं दी होगी। चार जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।

डिप्रेशन में था अमित
कमरे के दोनों एंट्री गेट अंदर से बंद होने के कारण पुलिस एक गेट की कुंडी तोड़कर अंदर दाखिल हुई। बेड पर अमित का तकिए के सहारे खून से लथपथ शव पड़ा था। गोली बाईं ओर से कनपटी पर लगी थी। उसके सीने पर एक हैंडमेड पिस्टल पड़ी थी।

एसपी सिटी हरिमोहन मीना और सीओ रणविजय सिंह मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाए। सीओ ने बताया कि कमरे से भारी मात्रा में शराब की बोतलें और सिगरेट मिली हैं। जिससे लग रहा है कि अमित डिप्रेशन में था।

सीसीटीवी फुटेज जांचेंगे
होटल स्टाफ के अनुसार आखिरी बार मंगलवार दोपहर को अमित ने पानी मंगवाया था। इसके बाद से किसी ने अमित को नहीं देखा। पुलिस के अनुसार उसने मंगलवार को ही खुदकुशी की है।


सीओ ने बताया कि होटल की सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पता चला है कि उसे सांस की भी बीमारी थी। वह इन हेलर का प्रयोग करता था।

अकेलेपन से घबराकर टूट जाता है इंसान
मनोचिकित्सक डा. अमिताभ साहा ने बताया कि केस को देखकर लग रहा है कि अमित लंबे समय से अकेला था और मन की बात किसी से शेयर नहीं कर पा रहा था। चिंताग्रस्त होकर उसने यह कदम उठा लिया। कंसलटेंसी फर्म में कम सफलता इसका कारण हो सकता है। ऐसे में अगर कभी भी काम की टेंशन हो तो उसे परिवार से शेयर जरूर करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed