फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   shot fired in jJamia nagar after girl broke friendship

Delhi News: युवती के दोस्ती तोड़ने पर जामिया नगर में चली गोली, मौके पर मची भगदड़

Wed, 13 Jul 2022 06:02 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 13 Jul 2022 06:02 AM IST
सार

दक्षिण-पूर्व जिले के जामिया नगर इलाके में युवती से दोस्ती तोड़ने पर गोली चलने का मामला सामने आया है। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। 

विज्ञापन
shot fired in jJamia nagar after girl broke friendship
आरोपी सुलेमान - फोटो : amar ujala

विस्तार

दक्षिण-पूर्व जिले के जामिया नगर इलाके में युवती से दोस्ती तोड़ने पर गोली चलने का मामला सामने आया है। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। गोली चलने से मौके पर भगदड़ मच गई थी। जामिया नगर पुलिस ने गोली चलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से देशी पिस्टल बरामद की गई है। 

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी ईशा पांडेय के अनुसार बाटला हाउस, जामिया नगर में रहने वाले सुलेमान की बाटला हाउस में रहने वाले युवती से दोस्ती थी। दोनों की करीब ढ़ाई वर्ष से दोस्ती थी। कुछ दिन पहले युवती ने सुलेमान से दोस्ती तोड़ ली थी। सुलेमान ने युवती को सोमवार सुबह बाटला हाउस में एक जगह मिलने के लिए बुलाया। इन दोनों में बहस होने लगी। बहस मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों से काफी लोग एकत्रित हो गए थे। 
विज्ञापन


सुलेमान ने अपने कुछ दोस्तों को मौके पर बुला लिया था। तभी सुलेमान पक्ष की ओर से युवती पक्ष पर किसी ने हवा में फायरिंग कर दी। गोली किसी को लगी नहीं। मौके से पुलिस को एक खोल मिला था। मामला दर्जकर जामिया नगर थानाध्यक्ष महेश कसाना की देखरेख में एसआई मनीष त्यागी की टीम ने जांच शुरू की। इस टीम ने मौके पर लगी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके बाद थानाध्यक्ष महेश कसाना की टीम ने गोली चलाने वाले युवक की पहचान की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की पहचान बाटला हाउस निवासी इश्तियाक (20) पुत्र मो. सोहराब के रूप में हुई। पुलिस टीम ने वारदात के कुछ घंटे बाद ही आरोपी इश्तियाक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने इश्तियाक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष महेश कसाना की पुलिस टीम झगड़े में वांछित अन्य लोगों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed