{"_id":"69b96e8d64f942efac021673","slug":"shortage-of-doctors-in-burari-hospital-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-128253-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बुराड़ी अस्पताल में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, 24 को साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बुराड़ी अस्पताल में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, 24 को साक्षात्कार
विज्ञापन
-वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर 47 डॉक्टर किए जाएंगे नियुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । दिल्ली सरकार के बुराड़ी अस्पताल में डॉक्टरों की कमी दूर होगी। अस्पताल ने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट के 47 पदों पर भर्ती निकाली है। सबसे ज्यादा स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 14, पीडियाट्रिक में 10 , एनेस्थीसिया में सात, रेडियोलॉजी में छह, हड्डी रोग में पांच, जनरल सर्जरी में चार और मनोरोग विभाग में एक पद के लिए भर्ती निकाली गई है। डॉक्टरों को एडहॉक के तौर पर नियुक्त किया जाएगा। नियुक्ति के लिए 24 मार्च को वॉक इन इंटरव्यू होगा।
डॉ. हेडगेवार आरोग्य संस्थान में 25 व जीबी पंत अस्पताल में 27 को साक्षात्कार
इसके अलावा कड़कड़डूमा स्थित डॉ. हेडगेवार आरोग्य संस्थान में सीनियर रेजिडेंट के लिए अलग-अलग विभागों में सात पद खाली हैं। खाली पदों को भरने के लिए 25 मार्च को साक्षात्कार होगा। वहीं, जीबी पंत अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट के चार पदों को भरने के लिए 27 मार्च को साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। अस्पतालों का कहना है कि यह भर्ती 44 दिन या नियमित उम्मीदवारों के नियुक्त होने तक मान्य होगी।