{"_id":"6ab3daafec2a84d12403a64e","slug":"crackdown-on-adulteration-intensifies-during-festivals-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-156174-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: त्योहारों पर बढ़ता मिलावट पर शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: त्योहारों पर बढ़ता मिलावट पर शिकंजा
विज्ञापन
मंडी से लिए गए खोया के 30 में 22 नमूने खाने के लिए असुरक्षित
पनीर-छेना के 19 में 12 नमूने मानकों पर फेल, एक महीने में 4,100 किलो से ज्यादा संदिग्ध सामान नष्ट
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। त्योहारों के मौसम में बाजारों में बिक रहे मिलावटी और असुरक्षित खोया, पनीर व छेना लोगों की सेहत के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में मोरी गेट खोया मंडी से लिए गए खोया के 30 नमूनों में 22 मानव उपभोग के लिए असुरक्षित पाए गए। वहीं पनीर और छेना के 19 नमूनों में 12 निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिले। बीते एक महीने में विभाग ने 4,100 किलो से अधिक संदिग्ध खोया और पनीर नष्ट कराया है।
त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने दिल्ली के प्रमुख बाजारों में दूध से बने खाद्य पदार्थों की जांच तेज कर दी है। ओखला सब्जी मंडी, मोरी गेट खोया मंडी, बाग दीवार, संजय मार्केट, जनकपुरी, शाहदरा, गाजीपुर और झील समेत कई इलाकों में नमूने लिए गए हैं। मोरी गेट में जांचे गए खोया के 30 नमूनों में 22 असुरक्षित मिले, जबकि पनीर और छेना के 19 नमूनों में केवल सात ही निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए गए।
4,100 किलो से ज्यादा संदिग्ध खोया-पनीर कराया गया नष्ट
खाद्य सुरक्षा विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान 4,100 किलो से अधिक संदिग्ध खोया और पनीर नष्ट कराया गया। विभाग के अनुसार, इसका उद्देश्य असुरक्षित खाद्य सामग्री को दोबारा बाजार में बिकने से रोकना है। बुधवार को भी खारी बावली, ओखला सब्जी मंडी, झील और जनकपुरी मंडी समेत कई स्थानों पर जांच और कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
मानकों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई
जिन नमूनों में खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया गया है, उनसे जुड़े कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत अभियोजन की कार्रवाई शुरू की गई है। विभाग ने कहा है कि त्योहारों का मौसम समाप्त होने तक जांच और प्रवर्तन अभियान जारी रहेगा।
मिलावटी खाद्य पदार्थ सेहत के लिए खतरनाक
एम्स के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. नीरज निश्चल बताते हैं कि त्योहारों में दूध, खोया, पनीर और मिठाइयों की मांग बढ़ने के साथ मिलावट का खतरा भी बढ़ जाता है। नकली पनीर में वनस्पति वसा, स्टार्च और गैर-मानक प्रोटीन का इस्तेमाल हो सकता है। असुरक्षित पदार्थों से उल्टी-दस्त, पेट दर्द, फूड पॉइजनिंग और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए खुले या संदिग्ध स्रोत से खाद्य पदार्थ न खरीदें। पैकेज्ड उत्पादों पर लेबल व एफएसएसएआई लाइसेंस जरूर जांचें। असामान्य स्वाद, गंध, रंग या बनावट वाले खाद्य पदार्थों से बचें।
मिलावटी सामान बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
मिलावटी खोया, पनीर, छेना या कोई भी असुरक्षित खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मैंने खाद्य सुरक्षा विभाग को लगातार बाजारों में जांच और नमूने लेने के निर्देश दिए हैं। त्योहारों के दौरान यह अभियान और तेज किया जाएगा।
- रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री