फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   short film festival in noida on 24th april

नोएडा में 24 को होगा लघु फिल्म महोत्सव

Fri, 22 Apr 2016 08:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 22 Apr 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन
short film festival in noida on 24th april

नोएडा के प्रेरणा मीड‌िया संस्थान में 24 अप्रैल को लघ‌ु फ‌िल्म महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर और आस-पास के क्षेत्रों से करीब 20 प्रतिभागियों की लघु फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। ये लघु फिल्में सामाजिक मुद्दों शिक्षा, स्वच्छता, बेट बचाओ  बेटी पढ़ाओ, जलसंरक्षण, नशा उन्मूलन जैसे विजयों पर आधारित होंगी। कार्यक्रम में प्रदर्शित की जाने वाली लघु फिल्म की अवधि 15 मिनट होगी।

विज्ञापन


प्रतिभागियों की फिल्मों के चयन के लिए आईआईएमसी महानिदेशक के जी सुरेश, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख जे नंदकुमार और लोकसभा टीवी के एंकर रामवीर श्रेष्ठ व फिल्म सेंसर बोर्ड की सदस्य नीना गुप्ता रहेंगी।
विज्ञापन


लघु फिल्म में प्रथम पुरस्कार पाने वाले प्रतिभागी को 3100 रूपए, द्वितीय को 2100 रूपए और तृतीय स्थान के लिए 1100 रूपए दिए जाएंगे। संघ के नोएडा प्रचार प्रमुख पद्म सिंह के अनुसार, इससे पहले कार्यक्रम के प्रतिभागियों के चयन के लिए 10 अप्रैल तक के लिए फिल्में आमंत्रित की गई थीं। जिनमें विभिन्न पत्रकारिता कॉलेजों और मीडिया संस्थानों की ओर से 22 प्रतिभागियों ने अपनी लघु फिल्में भेजी थीं। जिसका प्रदर्शन 24 अप्रैल को 2 बजे से किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed