{"_id":"5ef8761e77ed5f381a699bd2","slug":"shopping-malls-will-reopen-in-gurugram-from-1-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में 1 जुलाई से खुलेंगे शॉपिंग मॉल, केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का करना होगा पालन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में 1 जुलाई से खुलेंगे शॉपिंग मॉल, केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का करना होगा पालन
Sun, 28 Jun 2020 04:30 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 28 Jun 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के गुरुग्राम में 1 जुलाई से शॉपिंग मॉल खुलने जा रहे हैं। मगर मॉल प्रशासन को इसके लिए सख्त मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन करना होगा।
गुरुग्राम जिला प्रशासन ने कहा कि वह कुछ प्रतिबंधों के साथ मॉल को फिर से खोलने पर राज्य सरकार के फैसले को लागू करेगा, जबकि फरीदाबाद प्रशासन सोमवार को एक बैठक में इस मामले पर अंतिम फैसला लेगा।
शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार,एनसीआर में गुरुग्राम और फरीदाबाद के जिला प्रशासनों को मॉल फिर से खोलने की अनुमति दी गई है।
हरियाणा सरकार पहले गुरुग्राम और फरीदाबाद को छोड़कर, राज्य भर में 7 जून से मॉल को फिर से खोलने की अनुमति दे चुकी है। इन दोनों जिलों में कोविड-19 के मामले अधिक हैं।
विज्ञापन
शनिवार को जारी स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन के अनुसार, राज्य के कुल 13,427 कोविड-19 मामलों में से 5,070 मामले गुरुग्राम में हैं, जबकि फरीदाबाद में 3,325 मामले हैं। राज्य में संक्रमण के कारण हुई 218 मौतों में से 83 गुरुग्राम में और 71 फरीदाबाद में हुई हैं।
संपर्क करने पर गुरुग्राम के जिला आयुक्त अमित खत्री ने कहा कि प्रशासन मॉल खोलने पर राज्य सरकार के आदेश को लागू करेगा। फरीदाबाद के जिला आयुक्त यशपाल यादव ने हालांकि कहा कि जिला प्रशासन इस मामले पर अंतिम निर्णय सोमवार को होने वाली बैठक में लेगा।