फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shopkeeper stabbed to death for opposing looting in Narela

Delhi Crime: लूटपाट का विरोध करने पर दुकानदार की चाकू गोदकर हत्या, पढ़ें वारदात की कहानी सलीम की जुबानी

Tue, 01 Nov 2022 12:14 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 01 Nov 2022 12:14 AM IST
सार

अस्पताल में पुलिस को एक चश्मदीद गवाह सलीम मिला। उसने बताया कि वह मूलत: सोनीपत हरियाणा का रहने वाला है। वह बवाना गांव की मेन मार्केट में गिफ्ट की दुकान करने वाले बलदेव के पास काम करता है। 

विज्ञापन
Shopkeeper stabbed to death for opposing looting in Narela
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नरेला इलाके में लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने दुकानदार की चाकू गोदकर हत्या कर दी। घटना के समय दुकानदार दुकान बंद करने के बाद ट्रेन पकड़ने के लिए नरेला रेलवे स्टेशन जा रहे थे। दुकानदार के साथ जा रहे एक अन्य दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घायल दुकानदार को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सब्जी मंडी रेलवे थाना पुलिस ने लूटपाट और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


रविवार रात करीब 10.28 बजे पुलिस को राजा हरिश्चंद्र अस्पताल से नरेला रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर एक दुकानदार को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही सब्जी मंडी रेलवे थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां पुलिस को पता चला कि दुकानदार प्रवीण (53) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। अस्पताल में पुलिस को एक चश्मदीद गवाह सलीम मिला। उसने बताया कि वह मूलत: सोनीपत हरियाणा का रहने वाला है। वह बवाना गांव की मेन मार्केट में गिफ्ट की दुकान करने वाले बलदेव के पास काम करता है। इसी मार्केट में प्रवीण की कपड़े की दुकान है। प्रवीण भी सोनीपत हरियाणा का रहने वाले थे। दोनों सुबह में पैसेंजर ट्रेन से सोनीपत से नरेला रेलवे स्टेशन आते थे और फिर पैदल ही दुकान पर आते थे।
विज्ञापन


रात में भी दुकान बंद करने के बाद दोनों ट्रैक के किनारे पैदल ही चलकर नरेला स्टेशन जाते थे और वहां से सोनीपत के लिए ट्रेन पकड़ते थे। रविवार रात को भी दोनों नरेला स्टेशन जा रहे थे। सलीम ने बताया कि वह कुछ दूर चलने के बाद लघुशंका करने लगा। जबकि प्रवीण ट्रैक पर खड़े थे। इसी दौरान दो युवक तेजी से प्रवीण के पास पहुंचे और उनके कंधे से बैग छीनने लगे। प्रवीण उनसे भिड़ गए। इसी दौरान एक बदमाश ने प्रवीण को पीछे से पकड़ लिया और दूसरे बदमाश ने उनपर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। सलीम के शोर मचाने पर बदमाश बैग लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed