{"_id":"d28cbdb415329b02471483b00d38ea97","slug":"shoping-through-mst","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब MST से करिए धड़ाधड़ शॉपिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब MST से करिए धड़ाधड़ शॉपिंग
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 30 Jan 2014 04:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद रोडवेज में सफर के लिए बनवाए जाने वाले MST यानी स्मार्ट कार्ड से अब शॉपिंग भी हो सकती है।
विज्ञापन
दरअसल, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम इस योजना को जोरों से कार्यान्वित करने में लगा हुआ है। हाल ही में लखनऊ में भी ऐसी सुविधा की शुरूआत होने की बात चल रही थी।
इससे किसी भी बस में और किसी भी रूट पर सफर करने की सुविधा हासिल होगी। यह स्मार्ट कार्ड डेबिट कार्ड की तरह होगा।
इसे कूपन, नेट या मोबाइल बैंकिंग के जरिये रिचार्ज किया जा सकेगा। एक बार रिचार्ज कराने पर जब तक पैसे खत्म नहीं हो जाते सफर के साथ, शॉपिंग का भी लुत्फ उठाया जा सकता है।
विज्ञापन
फिलहाल तो इस सुविधा की शुरूआत मार्च से होने की बात चल रही है। लेकिन प्रदेश सरकार परिवहन विभाग पर इसे और जल्दी शुरू करने का दबाव बना रही है।
निगम की यह नई व्यवस्था इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) से परवान चढ़ रही है। स्मार्ट कार्ड के लिए त्रिपक्षीय अनुबंध करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
इसमें निगम, आईसीआईसीआई बैंक, मुंबई की आईटी कंपनी ट्राइमेक्स शामिल है। आईसीआईसीआई बैंक कम्प्यूटराइज्ड चिप युक्त स्मार्ट कार्ड को लॉन्च करेगा, जिसका ऑपरेशन निगम में कार्यरत आईटी कंपनी ट्राइमेक्स के सॉफ्टवेयर से हो सकेगा।
इससे गाजियाबाद के लगभग सभी बस अड्डों पर स्मार्ट कार्ड को खरीदने एवं रिचार्ज करने की सुविधा हासिल होगी। नये प्रकार की एमएसटी यानी स्मार्ट कार्ड का दूसरा फायदा होगा कि इससे खरीदारी भी की जा सकेगी।
जहां तक सफर वहां तक किराया
इस स्मार्ट कार्ड से वॉल्वो से लेकर साधारण बस तक में सफर की सुविधा मिलेगी। यानी यात्री जिस बस में जहां तक सफर करेगा, उससे वहां तक का किराया लिया जाएगा।
कंडक्टर यात्री के स्मार्ट कार्ड को इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन में स्वैप कराएगा तो किराये की राशि निगम के खाते में ट्रांसफर हो जाएगी। यात्री के स्मार्ट कार्ड की जब रकम खत्म हो जाए तो बस अड्डे से कूपन लेकर या मोबाइल या फिर नेट बैंकिंग से उसको रिचार्ज करा सकेंगे।