फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   shop owners giving discount to costumers to increase sell after demonetization

नोटबंदी इफेक्ट: ग्राहकों की कमी की वजह से दुकानदार खुद ही दे रहे छूट

Sun, 27 Nov 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 27 Nov 2016 09:31 AM IST
सार

कुछ आइटमों की खरीद के लिए आए अच्छे दिन
- कई दुकानों पर दी जा रही छूट
- ग्राहकों की कमी की वजह से दुकानदार खुद से ही दे रहे छूट

विज्ञापन
shop owners giving discount to costumers to increase sell after demonetization

विस्तार

नोटबंदी ने लोगों को परेशानियां तो दी हैं। लेकिन कहीं न कहीं से उनको फायदा भी पहुंचाया है। अब आप पूछिए कहां -कहां फायदा हुआ है तो चलिए बताते हैं। कैश की कमी ने दुकानदारों से ग्राहकों को गायब कर दिया। लोगों के पास पैसा नहीं है। जिस वजह से मार्केट में ग्राहकों की कमी हो गई है।
विज्ञापन


शनिवार को भी पहले की तुलना में मार्केट बहुत कम ग्राहक नजर आए। हल्की सर्दी शुरू होने के बाद भी गर्म कपड़ों का बाजार गर्म नहीं हो पाया है। ऐसे मेें दूसरे दुकानदारों ने उन ग्राहकों को राहत देते हुए कई आइटमों की खरीद पर छूट का तोहफा दिया है, जो कि अमूमन पर्व या त्योहारों में ही मिलता है। प्रस्तुत है रिपोर्ट.....
विज्ञापन


जीरो पेमेंट पर लीजिए नई गाड़ियों का मजा
खुद की नई गाड़ी खरीदने वालों को कार कंपनियों ने बेहतर ऑफर दिया है। यहां जीरो प्रतिशत डाउन पेमेंट पर कार कंपनियां गाड़ी ऑफर कर रही है। यही नहीं कुछ कंपनियां इंश्योरेंस भी मुफ्त में दे रही हैं। खास बात यह आपकी ईएमआई भी 2017 से शुरू होगी। बस आपको वहां जाकर परिवहन विभाग के रजिस्ट्रेशन का खर्च देना है। इसके बाद आप हो जाएंगे नई गाड़ी के मालिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान खरीदना हुआ सस्ता

shop owners giving discount to costumers to increase sell after demonetization
मार्केट से काला धन बाहर आने के बाद बिल्डर बेहद परेशान हो गए हैं। दरअसल, बाजार में तरलता ज्यादा होने की सूरत में बिल्डरों ने फ्लैट की मनमानी कीमत रखनी शुरू कर दी थी। अब जिसके पास ब्लैक का पैसा था वह रजिस्ट्री में कम पैसा दिखाकर पीछे के रास्ते बाकी पैसा दे आता था। लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा। ऐसे में बिल्डरों को भी पता है कि कोई खरीद करने नहीं आने वाला है। यही वजह है कि मकानों की कीमत मेें भारी गिरावट आई है। अब वहीं फ्लैट 20 से 40 फीसदी कम कीमत पर उपलब्ध हैं। बस आपको ढूंढने की जरूरत है और आप अगले साल तक नए घर के मालिक होंगे।

इलेक्ट्रोनिक्स आइटमों पर मिल रही छूट
इलेक्ट्रोनिक्स आइटमों पर भी इन दिनों छूट मिल रही है। बाजार में खरीदार कम हो गए हैं, जिस वजह से दुकानदारों ने अपना बचत को कम करके ग्राहाकों को ऑफर्स दे रहे हैं। इससे करीब 10 से 15 प्रतिशत इलेक्ट्रोनिक्स आइटम्स में छूट मिल रही है। इसके साथ ही अब डेबिट कार्ड से पेमेंट कराने पर 2 पर्सेंट अतिरिक्त भी नहीं ले रहे हैं। ऐसे में अगर खरीदारी की जाएगी तो थोड़ा पैसा बच जाएगा।

मोबाइल के खरीदारों के लिए आए अच्छे दिन
मोबाइल खरीदारों के लिए भी अच्छे दिन है। ज्यादा से फोन की बिकी हो सके इसके लिए दुकानदार ऑफर्स भी दे रह हैं। सावित्री मार्केट के दुकानदार मुकुल कुमार ने बताया इस दौरान ज्यादातर लोग 10 हजार रुपये के फोन खरीदने को प्राथमिकता दे रहे हैं। लोग या तो डेबिट कार्ड से पेमेंट कर रहे हैं या फिर ई - वॉलेट से।  ई- वॉलेट से दो बार 5- 5 हजार रुपये की पेमेंट की जा सकती है। यहीं नहीं डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2 प्रतिशत अतिरिक्त भी नहीं लिया जा रहा है।

गर्म कपड़ों के बाजार में कर सकते हैं मोलभाव 
सर्दी शुरू होने के बाद भी लोग गर्म कपड़ों की कम खरीदारी कर रहे हैं। ये बाजार ठंडा पड़ गया है। इसलिए दुकानदारों ने मॉल निकालने के लिए गर्म कपड़ाें के रेट कम कर दिए हैं। सेक्टर- 18 के दुकानदार दीपक शर्मा ने बताया कि मजबूरी है कि 20 से 25 प्रतिशत तक गर्म कपड़ाें के रेट में कमी करनी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed