फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shooter close to gangster Dilpreet Baba and Rinda arrested from Delhi

लॉरेंस और बंबीहा गैंग पर बड़ी चोट: गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा और रिंदा का करीबी शूटर गिरफ्तार, छह पिस्तौल बरामद

Fri, 08 Mar 2024 10:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 08 Mar 2024 10:02 PM IST
सार

12वीं पास आरोपी मिजानुर रहमान एक साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से लॉरेंस बिश्नोई/गोल्डी बराड सिंडिकेट के शार्प शूटर अमित उर्फ छोटा के संपर्क में आया था। इसके बाद वह इस गिरोह के लिए हथियारों की आपूर्ति करने लगा।

विज्ञापन
Shooter close to gangster Dilpreet Baba and Rinda arrested from Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अवैध हथियार तस्करों और गैंगस्टर्स के अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ कर एक शूटर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शूटर मिजानुर रहमान पुत्र मोहम्मद गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा और हरविंदर सिंह रिंदा का करीबी शार्प शूटर है। इस गिरोह के सदस्य लॉरेंस बिश्नोई और देवेंदर बंबीहा सिंडिकेट सहित आपराधिक गिरोहों को हथियारों की आपूर्ति करते थे। इनके पास से छह पिस्तौल और तेरह कारतूस बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन

स्पेशल सेल पुलिस उपायुक्त मनोज सी के अुनसार, एसीपी राहुल कुमार सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर अनुज नौटियाल और नागेंद्र की टीम ने आरोपी मिजानुर रहमान पुत्र मोहम्मद को शाहीन बाग, जामिया नगर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के समय अवैध हथियार बदमाशों को देने जा रहा था। इसके अलावा पुलिस ने बिलासपुर, हिमाचल निवासी अजय कुमार उर्फ अज्जू और सोलन, हिमाचल प्रदेश बद्दी, निवासी गुरदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। अजय कुमार उर्फ अज्जू दिलप्रीत सिंह दहन उर्फ दिलप्रीत बाबा, हरविंदर सिंह रिंदा और लांडा हरिके का करीबी सहयोगी है। ये गैंगस्टर आतंकवादी बनकर पंजाब और बद्दी/नालाग्रा, हिमाचल प्रदेश में जबरन वसूली का रैकेट चला रहे हैं। दोनों इलाके में वर्चस्व के लिए सोलन में एक बिट्टू को खत्म करने की साजिश रच रहे थे। इस साजिश को अंजाम देने के लिए मिजानुर रहमान से हथियार खरीदे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया के जरिये संपर्क में आया
12वीं पास आरोपी मिजानुर रहमान एक साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से लॉरेंस बिश्नोई/गोल्डी बराड सिंडिकेट के शार्प शूटर अमित उर्फ छोटा के संपर्क में आया। इसके बाद वह इस गिरोह के लिए हथियारों की आपूर्ति करने लगा। वह हथियारों की तस्करी में लिप्त फिरोजपुर स्थित एक हथियार तस्कर से मिला और उससे हथियार खरीदे। आरोपी अजय कुमार उर्फ अज्जू अपराध की दुनिया में प्रवेश करने के बाद दिलप्रीत सिंह दहन उर्फ दिलप्रीत बाबा और हरविंदर सिंह रिंदा के संपर्क में आया और बद्दी औद्योगिक क्षेत्र और नालागढ़ (हिमाचल प्रदेश) में जबरन वसूली रैकेट चलाने वाले उनके गिरोह में शामिल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed