फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   shocking Truth, every 18th man breathing patient in Cyber City

साइबर सिटी का हर 18वां आदमी सांस रोगी

Thu, 10 Dec 2015 08:33 AM IST
Updated Thu, 10 Dec 2015 08:33 AM IST
विज्ञापन
shocking Truth, every 18th man breathing patient in Cyber City

साइबर सिटी की आबोहवा में घुलती जहरीली गैस, हवा में उड़ती धूल व मिट्टी सांसों के लिए खतरा बन गई है। बढ़ता प्रदूषण शहर के बाशिंदों को अस्थमा की चपेट में ले रहा है।

विज्ञापन


सिविल अस्पताल में जनवरी से अक्तूबर तक 10 महीने में 53440 मरीज आए हैं। बीते एक साल के मुकाबले 104.21 फीसदी मरीज सरकारी अस्पताल में अधिक आएं हैं। जबकि शहर के प्रमुख आठ निजी अस्पतालों में करीब 46 हजार से अधिक मरीज आए हैं।
विज्ञापन


इस साल करीब जिले में करीब एक लाख मरीज आए हैं। इस लिहाज से 18 लाख की आबादी वाले इस शहर हर 18वां आदमी सांस रोगी है।

10 महीने में 53 हजार से अधिक मरीज

shocking Truth, every 18th man breathing patient in Cyber City

सिविल अस्पताल में 2014 में 26149 मरीज आए थे, लेकिन इस साल महज 10 महीने में 53 हजार से अधिक मरीज आ चुके हैं। निजी अस्पतालों की ओपीडी में 25 फीसदी से अधिक बढ़ोतरी है।


ठंड के आमद के साथ बीते दो महीने में यह 15 फीसदी अधिक बढ़ोतरी हुई है। बदलती जीवन शैली की खामियां व प्रदूषण के कारण अस्थमा (दमा) अब घर-घर में पांव पसराने लगा है।

अस्पतालों में शिशु रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन व दमा विशेषज्ञों के पास प्रतिदिन बड़ी संख्या में अस्थमा व सांस रोगी पहुंच रहे हैं।

धुंध और कोहरा बढ़ रहा है

shocking Truth, every 18th man breathing patient in Cyber City

अर्टिमिस अस्पताल के सांस रोग विशेषज्ञ (पुल्मोनोलॉजिस्ट) डॉ. हिमांशु गर्ग कहते हैं मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। जिस तरह धुंध और कोहरा बढ़ रहा है। ओपीडी में 20 फीसदी ओपीडी में इजाफा हुआ है।


फोर्टिस अस्पताल के पुल्मोनोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. मनोज गोयल कहते हैं प्रदूषण के साथ सांस रोगी बढ़ रहे हैं। अस्थमा के अलावा अन्य कई सांस रोगी ओपीडी में आने लगे हैं।

युवा भी चपेट में आए हैं। मरीजों को अस्थमा अटैक आने की संख्या में भी इजाफा हुआ है। बचने के लिए एहतियात बरतना जरूरी होता जा रहा है।

विज्ञापन

धूम्रपान नहीं करने के बावजूद सांस की समस्या

shocking Truth, every 18th man breathing patient in Cyber City

सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक यहां अक्सर गरीब तबके के मरीज आते हैं। बिल्डिंग साइट और ड्राइवर का काम करने वाले आसानी से इसके चपेट में आ रहे हैं।

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. नवीन का कहना है कि अस्थमा रोग निरंतर बढ़ रहा है। सभी वर्गो के लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। इनहेलर थैरेपी से भी अस्थमा को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

एविस हेल्थ नामक संस्था की ओर से किए गए सैंपल सर्वे के तौर पर क्लास-1 और क्लास-2 अधिकारियों के फेफड़ों की क्षमता का टेस्ट किया गया, जिसमें पाया गया कि 68 फीसदी अधिकारियों को सांस लेने में तकलीफ है, जबकि 57 फीसदी में फेफड़े की क्षमता सामान्य से कम और 48 फीसदी अधिकारियों में अस्थमा के संकेत हैं।

30 फीसदी लोगों में धूम्रपान नहीं करने के बावजूद सांस की समस्या है। 21 फीसदी लोगों को महीने में किसी न किसी दिन खांसी रहती है, जबकि 8 फीसदी लोगों की कार्यक्षमता सांस संबंधी तकलीफ की वजह से प्रभावित होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed