Delhi: हनुमान जयंती पर इस शर्त के साथ शोभा यात्रा की अनुमति, पुलिस ने कहा कानून-व्यवस्था बनाकर रखनी होगी
पिछले साल 16 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर शोभा यात्रा के दोरान समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी।
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने हनुमान जयंती पर जहांगीरपुरी में कुछ दूरी के भीतर शोभा यात्रा निकालने की अनुमति दे दी है और साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी है।
Delhi police permits Shobha Yatra within certain distance in Jahangirpuri on Hanuman Jayanti, asks to maintain law-order
Read @ANI Story | https://t.co/9eqoq5GZ66#HanumanJayanti #Delhi #shobhayatra pic.twitter.com/UX0UPfEZIQ— ANI Digital (@ani_digital) April 6, 2023विज्ञापन
पिछले साल 16 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर शोभा यात्रा के दोरान समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। उसके बाद एरिया में कई दिनों तक तनाव रहा। फिलहाल हालात को देखते हुए पुलिस अपनी ओर से कोई जोखिम लेना नहीं चाहती।
पूरे जहांगीरपुरी इलाके में लोकल पुलिस के अलावा अतिरिक्त सुरक्षा बलों की कई कंपनियों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने खुद वहीं पर मोर्चा संभाला हुआ है।
हनुमान जयंती के मौके पर विश्व हिन्दू परिषद के अलावा दूसरे संगठनों ने एरिया में शोभा यात्रा निकालने की अनुमति मांगी थी। लेकिन पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में रखते पहले मना कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालु मंदिरों में किसी भी तरह के आयोजन कर सकेंगे। इसके लिए किसी भी प्रकार की अनुमति की जरूरत नहीं होगी।
पुलिस ने बुधवार को जहांगीरपुरी इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की कई कंपनियों के साथ एरिया में मार्च किया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी 24 घंटे पूरे एरिया पर नजर रखे हुए हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया को भी बहुत नजदीक से वॉच किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जो भी शांति भंग करने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ सख्त एक्शन किया जाएगा।