फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SHO and three journalists arrested for taking bribe from call center owner in police station

कॉल सेंटर मालिक से थाने में रिश्वत लेते एसएचओ व तीन पत्रकार गिरफ्तार, मुकदमे से नाम हटाने की थी डील

Thu, 31 Jan 2019 05:26 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 31 Jan 2019 05:26 AM IST
विज्ञापन
SHO and three journalists arrested for taking bribe from call center owner in police station
अपराधियों को मेडिकल के लिए ले जाती नोएडा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कॉल सेंटर संचालक से मुकदमे से नाम हटवाने के लिए 8 लाख रुपये रिश्वत लेते कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज पंत व तीन पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार रात को एसएसपी वैभव कृष्ण के नेतृत्व में ट्रैप ऑपरेशन में चारों की गिरफ्तारी कोतवाली सेक्टर-20 से हुई। इनके पास से 8 लाख रुपये, एक मर्सिडीज और एक पिस्टल की बरामदगी हुई है। बुधवार को सभी आरोपियों को मेरठ के भ्रष्टाचार निरोधक कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, इस मामले में कोतवाली सेक्टर-20 में तैनात सहायक एसएचओ इंस्पेक्टर जयवीर सिंह को भी निलंबित किया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि 27 जनवरी को कॉल सेंटर संचालक गाजियाबाद निवासी पुष्पेंद्र चौहान ने शिकायत की थी कि एसएचओ मनोज पंत व उनके तीन अन्य साथी कोतवाली सेक्टर-20 में पंजीकृत मुकदमे में से नाम हटवाने के लिए आठ लाख रुपये मांग रहे हैं। नवंबर में पुष्पेंद्र के कॉल सेंटर में पुलिस ने छापेमारी की थी। इसके बाद मुकदमा दर्ज हुआ था। इस शिकायत के बाद एसएसपी ने ट्रैप ऑपरेशन चलाया और एसपी सिटी व एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में टीम का गठन किया। 
विज्ञापन


इस ऑपरेशन के दौरान मंगलवार रात को कोतवाली सेक्टर-20 में छापेमारी की गई। एसएचओ के दफ्तर में आठ लाख रुपये का लेनदेन चल रहा था। वहां पर एसएचओ  मनोज कुमार पंत, पत्रकार रमन ठाकुर, सुशील पंडित व उदित गोयल को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, इस मामले में थाने में तैनात सहायक एसएचओ इंस्पेक्टर जयवीर सिंह की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि मौके से बरामद मर्सिडीज का रजिस्ट्रेशन फर्जी है। आशंका जताई जा रही है कि यह चोरी या लूट की हो सकती है। भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार इंस्पेक्टर मनोज पंत करीब पांच महीने से कोतवाली सेक्टर-20 में तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर समेत चारों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण, आईटी एक्ट, आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है।
- वैभव कृष्ण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed