फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   shivraj chauhan and trivendra rawat attacks team kejriwal

दिल्ली विधानसभा चुनावः त्रिवेंद्र और शिवराज ने भी छोड़े टीम केजरीवाल पर तीर

Sun, 02 Feb 2020 05:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 02 Feb 2020 05:52 AM IST
विज्ञापन
shivraj chauhan and trivendra rawat attacks team kejriwal
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के चुनावी रण में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के खिलाफ भाजपा ने अपने तमाम दमदार नेताओं की फौज उतार दी है। बीते कुछ दिनों से प्रचार बेहद आक्रामक हो गया और अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। टीम केजरीवाल पर प्रहार करने के लिए कई राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री भी लगे हुए हैं। इसी क्रम में उत्तराखंडे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने भी केजरीवाल सरकार को घेरा। 

विज्ञापन


शिवराज ने कहा, भाजपा की रफ्तार से घबराई टीम केजरीवाल
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए आप और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। शकूर बस्ती विधानसभा सीट से प्रत्याशी डॉ. एससी वत्स, बादली से विजय कुमार भगत, मॉडल टाउन से कपिल मिश्रा व घोंडा से अजय महावर के समर्थन में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि भाजपा की रफ्तार देखकर केजरीवाल और उनकी टीम घबरा गई है। 
विज्ञापन


इन्हें पता चल गया है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की दाल नहीं गलने वाली है। लोग कहते थे कि अनुच्छेद 370 हट नहीं सकती है, यह तो भाजपा केवल बात करती है। लेकिन पीएम मोदी ने 70 साल के कलंक को तीन दिन में साफ कर दिया। दिल्ली के लिए मोदी सरकार ने अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित किया। अब जहां झुग्गी वहां मकान योजना  के तहत पक्का मकान देने का काम कर रहे हैं, जिससे दिल्ली वाले बहुत खुश हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी हैं तो मुमकिन है का नारा लगाते हुए चौहान ने कहा कि साढ़े चार साल से मुख्यमंत्री केजरीवाल इंडिया गेट पर सोते रहे, कभी मोदी तो कभी एलजी के नाम पर धरने देते रहे कि ये काम नहीं करने दे रहे हैं और अब चुनाव आया, तो कह रहे हैं कि सब फ्री ले लो। अब केजरीवाल ये जवाब दें कि अगर साढ़े चार साल काम नहीं कर पाए तो पांच साल कैसे अच्छे बीते। केजरीवाल ने पांच साल में दिल्ली को बदहाल कर दिया और अपने मंत्रियों और नेताओं को मालामाल कर दिया है। 

आप ने 5 साल में जनता को सिर्फ मुसीबतें दी हैं : रावत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को चांदनी चौक से भाजपा प्रत्याशी सुमन कुमार गुप्ता, महरौली से कुसुम खत्री और बदरपुर से प्रत्याशी रामवीर सिंह विधूड़ी के पक्ष में नुक्कड़ सभाएं कर आप और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।

रावत ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पांच साल के कार्यकाल में दिल्ली की जनता को सिर्फ मुसीबतें दी हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अगर विकास की गंगा बहानी है तो भाजपा की सरकार बनानी होगी।

रावत ने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने खुलेआम विभाजनकारी ताकतों का समर्थन किया है। रावत ने कहा कि शाहीन बाग का प्रदर्शन दिल्ली के मुख्यमंत्री द्वारा प्रायोजित तरीके से की गई साजिश का हिस्सा है। प्रदर्शन की आड़ में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस समाज को तोड़कर एक विशेष समुदाय के वोटों का ध्रुवीकरण करना चाहती है।

विकास के काम से केजरीवाल सरकार का दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं था और यही वजह थी कि दिल्ली विकास में लगातार पिछड़ती चली गई। दिल्ली की सड़कें, यमुना नदी की स्थिति दिल्ली सरकार के दावों की हकीकत बयां करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed