फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shiv Kumar Yadav was it fake certificates.

'लड़कियों को घर छोड़ने के बहाने मैंने कई रेप किए'

Fri, 12 Dec 2014 07:53 AM IST
Updated Fri, 12 Dec 2014 07:53 AM IST
विज्ञापन
Shiv Kumar Yadav was it fake certificates.

कैब में दुष्कर्म करने वाले कैब ड्राइवर शिव कुमार यादव ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह रात में गुड़गांव स्थित सहारा मॉल के पास से लड़कियों को घर छोड़ने के बहाने अपनी कैब में बिठाता था और उनके साथ दुष्कर्म करता था।

विज्ञापन

उसने कहा कि जिन लड़कियों से उसने संबंध बनाए हैं, वह उनकी मर्जी से बनाए हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस आरोपी ड्राइवर को सीरियल रेपिस्ट मान रही है। हालांकि इससे पूर्व वह पुलिस से पूछताछ में कचमा देने के लिए यह कहता रहा है कि उसने जितने भी लड़कियों से शारीरिक संबंध बनाए वह उनकी मर्जी से बने थे।
विज्ञापन

उसने बताया कि ज्यादातर मामलों में किसी भी लड़की ने उसके खिलाफ मामला दर्ज नहीं करवाया। वर्ष 2011 में उसने इसी तरह से सहारा मॉल से निकली बार डांसर से छतरपुर स्थित फार्म हाउस के पास रेप किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में घर छोड़ने जाने के दौरान युवती ने शोर मचा दिया था। पकड़े जाने की डर से उसने डांसर को कार से धक्का दे दिया था। डांसर ने महरौली थाने में शिकायत कर दी थी। इस मामले में शिव कुमार को गिरफ्तार किया गया था और वह सात माह जेल में रहने के बाद बरी हो गया था।

पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ताओं के सामने आने के बाद ही इन मामलों में आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज हो सकता है। दूसरी ओर सूत्र बताते हैं कि इससे पूर्व शिव कुमार यह बात लगातार कहता रहा कि उसने कभी किसी लड़की से जबरदस्ती शारीरिक संबंध नहीं बनाए, वह पूछताछ में खुद को कामदेव बताता रहा। उसने बताया कि मैं बहुत स्मार्ट हूं। अब तक कई लड़कियों से संबंध बना चुका हूं। लेकिन अब तक जितने संबंध मैंने रखे हैं वो लड़कियों की मर्जी से रखे हैं। यानि इंद्रलोक की युवती के साथ भी उसने जबरदस्ती नहीं की है।

एजेंट को पुलिस ने लिया हिरासत में

Shiv Kumar Yadav was it fake certificates.

नई दिल्ली में कैब ड्राइवर शिव कुमार को फर्जी चरित्र प्रमाणपत्र मुहैया कराने वाले एक एजेंट को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में एजेंट ने किसी अन्य शख्स से फर्जी कागजात लेकर शिव कुमार को देने की बात कही है। पुलिस अब दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

शिव कुमार के पास से पुलिस को एक फर्जी चरित्र प्रमाणपत्र मिला था। जांच में पता चला कि उसने इसका इस्तेमाल कैब का ऑल इंडिया परमिट लेने में किया था। उसने प्रमाण पत्र को बुराड़ी अथॉरिटी में देकर परमिट लिया था। शिव कुमार ने पूछताछ में बताया था कि उसने अथॉरिटी के एक एजेंट से यह प्रमाणपत्र लिया था।

स्विफ्ट डिजायर कार खरीदने के लिए उसने कुछ रुपये अपने पिता से लिए थे, जबकि एजेंटों ने उसे फर्जी कागजात और बाकी रकम मुहैया करवाई थी। इसके बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक एजेंट को हिरासत में ले लिया।

अब पुलिस दूसरे एजेंट की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। पुलिस हिरासत में लिए गए एजेंट से यह जानने का प्रयास कर रही है कि फर्जी कागजात के गोरखधंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस ने अभी एजेंट के नाम का खुलासा नहीं किया है।

ट्वीट कर मांगी, मामला दर्ज कराने की सलाह

Shiv Kumar Yadav was it fake certificates.

भारतीय मूल की अमेरिकी महिला निधि शाह ने उत्तरी जिला के पुलिस उपायुक्त के ट्वीट का जवाब दिया है। उन्होंने पुलिस उपायुक्त से शिव कुमार यादव के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए सलाह मांगी है। पुलिस उपायुक्त ने निधि शाह को शिकायत की कॉपी मेल करने के लिए कहा है।

गौरतलब है कि निधि शाह नवंबर में दिल्ली आई थीं। उन्होंने 26 सितंबर को उबर कंपनी की कैब ली थी। ड्राइवर शिव कुमार यादव ही उनके पास आया था। निधि शाह ने बताया कि शिव कुमार उन्हें काफी घूर रहा था। उसकी इस हरकत की शिकायत उन्होंने उबर कंपनी में भी लिखित में की थी, लेकिन कंपनी ने कोई कार्रवाई नहीं की।

अन्य ड्राइवरों से भी हुई पूछताछ

पुलिस ने बताया कि शिव कुमार यादव की कार चलाने वाले अन्य दो ड्राइवरों गौरव और कमल से भी पुलिस ने पूछताछ की है। पुलिस ने उनसे जानने की कोशिश की कि उन लोगों को रेप के बारे में जानकारी थी या नहीं। बाद में उनके अपराध में शामिल नहीं होने पर पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।

अपनी मर्जी से लड़कियों ने बनाए संबंध

Shiv Kumar Yadav was it fake certificates.

कैब में दुष्कर्म करने वाले कैब ड्राइवर शिव कुमार यादव ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह रात में गुड़गांव स्थित सहारा मॉल के पास से लड़कियों को घर छोड़ने के बहाने अपनी कैब में बिठाता था और उनके साथ दुष्कर्म करता था।

उसने कहा कि जिन लड़कियों से उसने संबंध बनाए हैं, वह उनकी मर्जी से बनाए हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस आरोपी ड्राइवर को सीरियल रेपिस्ट मान रही है। हालांकि इससे पूर्व वह पुलिस से पूछताछ में कचमा देने के लिए यह कहता रहा है कि उसने जितने भी लड़कियों से शारीरिक संबंध बनाए वह उनकी मर्जी से बने थे।

उसने बताया कि ज्यादातर मामलों में किसी भी लड़की ने उसके खिलाफ मामला दर्ज नहीं करवाया। वर्ष 2011 में उसने इसी तरह से सहारा मॉल से निकली बार डांसर से छतरपुर स्थित फार्म हाउस के पास रेप किया था।

बाद में घर छोड़ने जाने के दौरान युवती ने शोर मचा दिया था। पकड़े जाने की डर से उसने डांसर को कार से धक्का दे दिया था। डांसर ने महरौली थाने में शिकायत कर दी थी। इस मामले में शिव कुमार को गिरफ्तार किया गया था और वह सात माह जेल में रहने के बाद बरी हो गया था।

पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ताओं के सामने आने के बाद ही इन मामलों में आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज हो सकता है। दूसरी ओर सूत्र बताते हैं कि इससे पूर्व शिव कुमार यह बात लगातार कहता रहा कि उसने कभी किसी लड़की से जबरदस्ती शारीरिक संबंध नहीं बनाए, वह पूछताछ में खुद को कामदेव बताता रहा। उसने बताया कि मैं बहुत स्मार्ट हूं। अब तक कई लड़कियों से संबंध बना चुका हूं। लेकिन अब तक जितने संबंध मैंने रखे हैं वो लड़कियों की मर्जी से रखे हैं। यानि इंद्रलोक की युवती के साथ भी उसने जबरदस्ती नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed