शिप्रा के पिता बोले सुरक्षित लौट आई बेटी, बंद करें केस की जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिप्रा मामले में परिजन आगे कोई भी जांच करवाना नहीं चाहते। मंगलवार को शिप्रा के पिता सतीश कटारिया ने अमर उजाला से बातचीत में मीडिया का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि बेटी सुरक्षित घर लौट आई है। उसका अपहरण नहीं किया गया था।
उन्होंने कहा कि शिप्रा ने सारी बातें पुलिस को बता दी हैं जिसके आधार पर पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस की थी। इस मामले में अब क्रिमिनल केस नहीं बनता। ऐसे में उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि केस बंद कर दिया जाए।
इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि अब मीडिया को भी कवरेज बंद कर देनी चाहिए। मालूम हो कि परिजनों ने सेक्टर-37 निवासी शिप्रा मलिक के संदिग्ध हालात में गायब होने के बाद सेक्टर-20 थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
शिप्रा के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज होने हैं।
4 मार्च को सुबह नोएडा पुलिस शिप्रा को वापस लेकर आई थी। इस बाबत डीआईजी मेरठ रेंज लक्ष्मी सिंह ने मीडिया को बताया था कि शिप्रा पारिवारिक कलह से खाटू श्याम आश्रम चली गई थी।
परिवार के कुछ लोगों पर पुलिस को शक था जिसके मद्देनजर अभी भी जांच चल रही है और शिप्रा के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज होने हैं।
इधर, थाना प्रभारी सेक्टर-20 अमर नाथ यादव का कहना है कि शिप्रा के भाई शिवांग की मर्सिडीज अभी भी पुलिस के कब्जे में है और वह कोर्ट के आदेश पर ही रिलीज की जाएगी।