फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shikohpur land scam: Robert Vadra granted bail in money laundering case

शिकोहपुर जमीन घोटाला : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
- ईडी ने इस मामले में वाड्रा को गिरफ्तार किए बिना ही अभियोजन शिकायत दाखिल की थी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट ने हरियाणा के शिकोहपुर जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा को जमानत दे दी है। अदालत ने उन्हें 50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दी। विशेष न्यायाधीश सुशांत चंगोत्रा की अदालत में वाड्रा पेश हुए। अदालत ने स्पष्ट किया कि जमानत देते समय कोई अतिरिक्त शर्त नहीं लगाई जा रही है और केवल जमानत बांड दाखिल करने का निर्देश दिया गया है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस मामले में राॅबर्ट वाड्रा को गिरफ्तार किए बिना ही अभियोजन शिकायत दाखिल की थी। ईडी की ओर से पेश विशेष लोक अभियोजक ने अदालत को बताया कि मामले में जांच अभी जारी है और विस्तृत स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा गया है। ईडी ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा और अन्य आरोपियों ने ट्रायल कोर्ट द्वारा आरोपपत्र पर संज्ञान लेने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। इस मामले की अगली सुनवाई अब 10 जुलाई को होगी।
विज्ञापन


यह मामला सितंबर 2018 में दर्ज एक प्राथमिकी से जुड़ा है, जिसमें गुरुग्राम के शिकोहपुर गांव में 3.5 एकड़ जमीन के सौदे में अनियमितताओं के आरोप लगाए गए थे। ईडी के अनुसार, वाड्रा से जुड़ी एक कंपनी ने फरवरी 2008 में यह जमीन 7.5 करोड़ रुपये में खरीदी थी और बाद में इसे 58 करोड़ रुपये में डीएलएफ को बेच दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed