फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shikhar Dhawan appointed brand ambassador of Delhi Khel Mahakumbh, to be held from 13th

Delhi NCR News: शिखर धवन बने दिल्ली खेल महाकुंभ के ब्रांड एंबेसडर, 13 से होगा आयोजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने क्रिकेटर शिखर धवन को दिल्ली खेल महाकुंभ का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की उपस्थिति में शिखर धवन से मुलाकात के बाद इसकी घोषणा की। शिक्षा मंत्री ने बताया कि 13 फरवरी से शुरू होने जा रहे दिल्ली खेल महाकुंभ के लिए शिखर धवन ने स्वयं आगे बढ़कर ब्रांड एंबेसडर बनने की जिम्मेदारी स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की खेलों के प्रति प्रतिबद्धता और युवाओं को आगे बढ़ाने के प्रयासों से प्रेरित होकर धवन ने यह निर्णय लिया।

मंत्री ने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से दिल्ली के युवा खिलाड़ियों को नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और पहचान मिलेगी। सीएम रेखा गुप्ता ने इस अवसर पर शिखर धवन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जुड़ाव दिल्ली के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। उन्होंने दिल्ली के युवाओं के प्रति धवन के योगदान की सराहना की। वहीं, शिखर धवन ने कहा कि दिल्ली खेल महाकुंभ का ब्रांड एंबेसडर बनना उनके लिए सम्मान की बात है। दिल्ली ने उन्हें बहुत कुछ दिया है और इस मिट्टी की सेवा के लिए वे हमेशा तैयार हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने युवाओं के लिए एक बेहतरीन मंच तैयार किया है और वे खिलाड़ियों को पूरा सहयोग देने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article