'कांग्रेस रच रही साजिश, चुनाव आयोग मौन'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्बला की जमीन को लेकर शिया मुस्लिमों के लगातार विरोध-प्रदर्शन के बावजूद कोई हल न निकलने से यह मामला दिनों-दिनों बढ़ता जा रहा है।
अंजुमन-ए-हैदरी के बैनर तले शिया धर्मगुरुओं ने बुधवार को कांग्रेस का बायकाट करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा।
आरोप है कि कांग्रेस के बैनर तले 19 अप्रैल का जंतर मंतर पर धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया। इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई करने की जगह आयोग हाथ पर हाथ रखे बैठा है।
राहुल-सोनिया ने भी नहीं दिया जवाब
अंजुमन-ए-हैदरी के महासचिव बहादुर अब्बास नकवी ने बताया कि कांग्रेस के एक बड़े नेता के इशारे पर कर्बला के नाम पर तीन सालों से मुसलमानों को बांटने की कोशिश हो रही है। लेकिन इसमें नाकाम होने पर नए सिरे से मौलाना कल्बे जव्वाद और उनके सहयोगियों को बदनाम किया जा रहा है।
नकवी ने बताया कि कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी व राहुल गांधी को चिट्ठी लिखी। साथ ही चुनावों के दौरान धार्मिक गुरु व धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने के विरोध में चुनाव आयोग को भी शिकायत की।
लेकिन दोनों जगहों से कोई जवाब नहीं मिला। इससे साफ है कि कांग्रेस साजिशन हमारे खिलाफ षड्यंत्र रच रही है और उसके इशारे पर काम करने वाला आयोग भी चुप बैठा है।
'कांग्रेस को वोट न देने का फैसला'
वहीं, मौलाना आबिद अब्बास ने बताया कि किसी धार्मिक नेता की इस तरह तौहीन नहीं की जा सकती। लिहाजा हम सबने कांग्रेस को वोट न देने का फैसला किया है।
अब्बास ने इसके साथ आम लोगों से अपील की कि हर स्तर पर कांग्रेस की मुखालफत करने के साथ अपने-अपने इलाकों में धर्मनिरपेक्ष उम्मीदवारों का वोट दिया जाए। हालांकि, धर्मगुरुओं ने इस दौरान किसी पार्टी का नाम नहीं लिया।