फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sher singh dagar attacks on aap

'आरोप साबित हुआ तो राजनीति से सन्यास ले लूंगा'

Tue, 09 Sep 2014 02:28 AM IST
Updated Tue, 09 Sep 2014 02:28 AM IST
विज्ञापन
sher singh dagar attacks on aap

दिल्ली प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शेर सिंह डागर ने आम आदमी पार्टी के आरोप को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि आप के विधायक दिनेश मोहनिया खुद उनके घर आए थे।

विज्ञापन


मोहनिया भाजपा में शामिल होने की इच्छा जाहिर करते हुए तीन बार मिल चुके हैं। स्टिंग ऑपरेशन में जो कुछ भी दिखाया जा रहा है वह गलत है। आरोप सही साबित होने पर वह राजनीतिक जीवन से सन्यास ले लेंगे।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के स्टिंग में फंसे शेर सिंह डागर ने पत्रकारों को बताया कि मोहनिया मुझसे मिलने आए थे और मैं कभी उनसे मिलने नहीं गया। मुलाकात के दौरान मोहनिया चार विधायकों को भाजपा में शामिल करने की भी बात कह रहे थे। पैसे की कोई बात नहीं हुई थी और न ही उन्होंने मेरे सामने कोई पेशकश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे डागर!

sher singh dagar attacks on aap

उन्होंने कहा कि मेरा 44 साल का राजनीतिक रिकॉर्ड देख सकते हैं, मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। अगर पार्टी मुझे निष्कासित करना चाहती है, तो वह कर सकती है।

उन्होंने कहा कि स्टिंग में भले ही आम आदमी पार्टी दिखा रही है कि मैंने आलाकमान से बात की, लेकिन सच्चाई है कि मैंने आलाकमान से बात नहीं की। मोहनिया की बातों से जब मैं खुद ही सहमत नहीं था तो आलाकमान से क्यों बात करता।

जो विवेक यादव वीडियो में दिख रहा है, वह डेढ़ महीने से उनसे मिल रहा था और रविवार को वे लोग तीसरी बार मिलने घर पहुंचे थे। उन्होंने आम आदमी पार्टी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करने की भी बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed