{"_id":"4a8417445f23fcc1e1c03f9d550fa5ab","slug":"shelter-home-fugitives-caught-three-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेल्टर होम से भागे तीन बच्चों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेल्टर होम से भागे तीन बच्चों को पकड़ा
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Thu, 18 Dec 2014 09:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद नगर स्थित आशादीप फाउंडेशन शेल्टर होम से भागे तीन बच्चों को पुलिस ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से मंगलवार रात को बरामद कर लिया। जीआरपी और पुलिस ने तीनों बच्चों को शेल्टर होम संचालक के सुपुर्द कर दिया है। अन्य चार बच्चों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शहीद नगर के आशादीप फाउंडेशन शेल्टर होम से सोमवार को सात बच्चे भाग गए थे। सभी बच्चे ऑपरेशन स्माइल के अंतर्गत पकड़कर यहां लाए गए थे।
फाउंडेशन संचालकों ने बच्चों के भागने की सूचना पुलिस से छिपाए रखी। बाद में जब मामला मीडिया के संज्ञान में आया, तब पुलिस को सूचना दी गई और बच्चों की खोजबीन शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट कपिल सिंह ने बताया कि तीन बच्चों को मंगलवार देर रात गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया गया। उन्हें शेल्टर होम संचालकों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
जीआरपी और पुलिस ने बच्चों को पकड़ा है। आशादीप फाउंडेशन के निदेशक एचके चेट्टी ने बताया कि आकाश, विकास एवं रिजवान को पुलिस ने शेल्टर होम में लौट आए हैं। अय्यूब, अख्तर, जितेंद्र एवं करन की तलाश की जा रही है।
बढ़ाई जाएगी शेल्टर होम की सुरक्षा
करीब एक माह पहले 23 और सोमवार को 7 बच्चों के भागने के मामले में आशादीप फाउंडेशन को प्रशासन ने शेल्टर होम की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद शेल्टर होम संचालक दीवारें ऊंची कराने पर विचार कर रहा है।
निदेशक एचके चेट्टी ने बताया कि दीवारें ऊंची कराई जा रही हैं। साथ ही पुराने ग्रिलों की मरम्मत कराई जाएगी। पास स्थित शहीद नगर चौकी के पुलिस कर्मियों से भी समय-समय पर यहां आकर जांच की अपील की गई है।