फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sheila dixit will be star campaigner for delhi congress

दिल्ली: कांग्रेस की स्टार प्रचारक होंगी शीला दीक्षित

Sat, 06 Dec 2014 04:46 PM IST
Updated Sat, 06 Dec 2014 04:46 PM IST
विज्ञापन
sheila dixit will be star campaigner for delhi congress

दिल्ली में चुनावी तैयारियों के बीच कांग्रेस नेताओं ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को आगे लाने की मांग तेज कर दी है। पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल शीला को सक्रिय राजनीति में लाने के लिए पिछले कई महीनों से कांग्रेसी जोर लगा रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, केरल की राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद से ही शीला की दिल्ली की राजनीति में वापसी की अटकलें लगाई जाती रही हैं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, शीला को स्टार प्रचारक बनाकर कहीं न कहीं यही संदेश देने की कोशिश की गई है कि पार्टी कभी भी शीला की पुन: वापसी को लेकर ऐलान कर सकती है। इस संबंध में शीला दीक्षित ने भी अपनी मंशा जाहिर की है।

विज्ञापन

पढ़िए, क्या कहा शीला ने?

sheila dixit will be star campaigner for delhi congress

दरअसल, दिल्ली कांग्रेस में एक खेमा ऐसा है जो लगातार शीला को वापस लाने की मांग करता रहा है। इन नेताओं का मानना है कि शीला की वापसी से पार्टी मजबूत होगी और 15 साल के उनके कार्यकाल को चुनावों में अच्छे से भुनाया जा सकता है।

वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली पर वरिष्‍ठ नेताओं को साथ न लेकर चलने के आरोप लगते रहे हैं। ऐसे में शीला की वापसी को लेकर नेताओं के सुर और भी तेज हो रहे हैं।

हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री ने पहले कई बार कहा है कि अब वह आराम करना चाहती हैं और सक्रिय राजनीति से दूर रहना चाहती हैं। हालांकि उन्होंने इस संबंध में अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान पर ही छोड़ रखा था। शनिवार को उन्होंने एक बार फिर कहा कि वह दिल्ली चुनावों में आगे आकर प्रचार करेंगी लेकिन वह चुनाव नहीं लड़ना चाहतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed