{"_id":"5770eaa24f1c1b691679ae3d","slug":"sheila-dixit-denies-the-candidature-of-up-cm-prashant-kishore-wants-priyanka-and-rahul","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीला दीक्षित का कांग्रेस से यूपी सीएम प्रत्याशी बनने से इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीला दीक्षित का कांग्रेस से यूपी सीएम प्रत्याशी बनने से इंकार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 27 Jun 2016 04:32 PM IST
विज्ञापन
शीला दीक्षित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कांग्रेस हाईकमान के प्रस्ताव को ठुकराते हुए यूपी में मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी से अपना नाम बाहर कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, शीला ने खुद को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में बतौर सीएम कैंडिडेट प्रजेंट किए जाने के प्रस्ताव को ना कह दिया है।
विज्ञापन
एनडीटीवी की एक खबर के अनुसार, शीला दीक्षित ने पार्टी में उनके नाम पर चल रही सुगबुगाहट को नजरअंदाज कर दिया है। गौरतलब है कि 16 जून को शीला दीक्षित ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात थी।
विज्ञापन
इस मुलाकात के बाद से ही यह चर्चा जोरों पर थी कि शीला दीक्षित को उत्तर प्रदेश चुनावों में सीएम कैंडिडेट के रूप में पेश किया जा सकता है। हालांकि इससे पहले, कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को बतौर सीएम कैंडिडेट प्राजेक्ट करने की बात कही थी, लेकिन उनका प्रस्ताव खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन
शीला दीक्षित फिलहाल आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए गए वाटर टैंकर ‘घोटाले’ के आरोप में उलझी हुई हैं। इस घोटाले की जांच दिल्ली-एंटी करप्शन ब्यूरो कर रहा है, और उसने दीक्षित के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है और उन्हें कभी भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।