फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sheila Dikshit is a big burden on congress says Arvinder Singh Lovely

एक दिन पहले पार्टी छोड़ने वाले अरविंदर सिंह लवली बोले- कांग्रेस के लिए बड़ा बोझ हैं शीला दीक्षित

Thu, 20 Apr 2017 10:02 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Thu, 20 Apr 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
Sheila Dikshit is a big burden on congress says Arvinder Singh Lovely
arvinder singh lovely and Sheila Dikshit

एमसीडी चुनाव के कुछ दिन पहले कांग्रेस को झटका देते हुए बीजेपी में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पर निशाना साधा है। लवली ने शीला को कांग्रेस पार्टी पर एक बड़ा बोझ करार दिया है।

विज्ञापन


बुधवार को मीडिया से बात करते हुए अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि शीला दीक्षित एमसीडी चुनाव में कांग्रेस के कैंपेन से पूरी तरह से दूर हैं। वह पार्टी के लिए बोझ बन गई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की अपने पर गई टिप्पणी पर सवाल उठाते हुए कहा कि मालूम नहीं वह कांग्रेस में क्यों हैं। शीला दीक्षित को कोई सम्मान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंंने कहा कि नगर निगम चुनाव से जुड़ी किसी भी समिति में न तो उनको सदस्य बनाया और न ही किसी भी मामले में राय ली गई। मगर वह ऐसा उपमान सहन नहीं कर सकते थे। इस कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी।

शीला दीक्षित ने दिया था ये रिएक्शन

Sheila Dikshit is a big burden on congress says Arvinder Singh Lovely
arvinder singh lovely

बता दें कि दिल्ली कांग्रेस के बड़े नेता अरविंदर सिंह लवली ने मंगलवार को अमित शाह से मिलने के बाद बीजेपी ज्वाइन कर ली। लवली के बीजेपी में शामिल होने की खबरे पिछले कई दिनों से चल रही थीं। उनसे जब भी पूछा जाता, तो वो कहते कि कांग्रेस को छोड़ने वालों में लवली का नाम सबसे आखिरी होगा।

कहा जा रहा है कि दिल्ली कांग्रेस के कई बड़े नेता अजय माकन को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से नाराज हैं। एमसीडी चुनाव में प्रचार ना करके भी ये नेता अपनी नाराजगी जता रहे हैं।

उन्होंने अपने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा कि वह मौकापरस्त नहीं हैं। अभी कोई चुनाव नहीं है जिन्हें देखकर वह भाजपा में आए हैं। उन्होंने कहा कि वह नरेंद्र मोदी और अमित शाह की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में आए हैं।

Sheila Dikshit is a big burden on congress says Arvinder Singh Lovely
अरव‌िंदर स‌िंह लवली - फोटो : ani

इसके अलावा भाजपा में सिख समुदाय का भविष्य उज्जवल होने के चलते कांग्रेस छोड़ी। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में सिखों की पूरी तरह उपेक्षा हो रही है।

लवली के कांग्रेस छोड़ने को शीला दीक्षित ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। उन्होंने कहा था कि पार्टी से सबुकछ हासिल करने वाले नेता भी जब पार्टी छोड़ देते हैं तो ऐसे में किस पर भरोसा किया जाये?शीला दीक्षित ने इस घटनाक्रम को लवली की ओर से धोखा देने का कार्य बताया था।

लवली ने प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय माकन पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें परिश्रम करने की बजाए आराम पसंद हैं। बीजेपी में शामिल होने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का शुक्रिया अदा किया। साथ ही कहा कि वह पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कठिन परिश्रम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed