{"_id":"5c47b69ebdec22737d20bd96","slug":"sheer-shot-on-refuse-to-make-physical-relationship","type":"story","status":"publish","title_hn":"संबंध बनाने से इंकार पर किन्नर को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संबंध बनाने से इंकार पर किन्नर को गोली मारी
Wed, 23 Jan 2019 06:04 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Wed, 23 Jan 2019 06:04 AM IST
विज्ञापन
gun suicide officer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामुद्दीन थाना इलाके में किन्नर ने संबंध बनाने से इनकार किया तो बदमाशों ने उसके पेट में गोली मार दी। वारदात बारापूला फ्लाईओवर पर 19 व 20 जनवरी की रात हुई थी। किन्नर एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती है। निजामुद्दीन थाना पुलिस ने इस मामले में सुंदर भाटी गिरोह के बदमाश त्रिलोकपुरी निवासी सागर उर्फ लामपर्क (24) को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने पुलिस टीम पर गोली चलाने के लिए पिस्टल निकाल ली थी। सागर की कैब है और इसे वह उबेर में चलाता है।
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार, 19 व 20 जनवरी की रात बारापूला फ्लाईओवर पर लड़की को गोली मारने की सूचना मिली थी। मौके पर पता लगा कि किसी राहगीर ने उसे एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। जांच में पता चला कि गोली किन्नर के पेट में मारी गई थी। वह बयान देने की स्थिति में नहीं था। हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर निजामुद़्दीन थानाध्यक्ष सतेंद्र मोहन की देखरेख एसआई नारासी प्रसाद व सिपाही हंसराम की टीम ने जांच शुरू की।
इसी दौरान बदमाश के बारापूला से आने की सूचना मिली। लाजपत नगर के-ब्लाक के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने होंडा अमेजन कार को रुकने का इशारा किया तो चालक ने बेरीकेड में टक्कर मार दी और भागने का प्रयास किया। सिपाही हंसराम ने कार के सामने दूसरा बेरीकेड लगा दिया। कार चालक ने पिस्टल निकाल चलाने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। उसके पास से दो पिस्टल व पांच कारतूस बरामद किए गए। हथियार वह यूपी के मुरादाबाद से लाया था।