फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sheer arrested by police for cutting private part assault accused in delhi

इस किन्नर ने कई लोगों को बनाया है नपुंसक, काट देता था प्राइवेट पार्ट

Thu, 12 Jul 2018 10:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,नई दिल्ली
ब्यूरो,अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Thu, 12 Jul 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
sheer arrested by police for cutting private part assault accused in delhi
sheer

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे किन्नर को गिरफ्तार किया है, जो युवकों को नपुंसक बनाने में लगा हुआ था। वह सड़क पर काम करने वाले लोगों को अपना निशाना बनाता था, आम लोगों को बहला फुसला कर अपने साथ ले जाता था और उनका प्राइवेट पार्ट काटकर उन्हें नपुंसक बना देता था।

विज्ञापन


आरोपी किन्नर को दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में रहती है। उसे बिजली बाई के नाम से जाना जाता है। बीते दिनों उसने खजूरी खास इलाके में रहने वाले एक युवक को अपना निशाना बनाया। उसने पहले युवक को अपने झांसे में फंसाया और अपने साथ ले गया। मौका पाकर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।
विज्ञापन


बड़ी मुश्किल से युवक ने जान बचाकर पुलिस थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। उसके बाद से दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच आरोपी किन्नर को तलाश में जुट गई। पुलिस की मानें तो आरोपी बिजली बाई किन्नरों की तादाद बढ़ाने के लिए आम लोगों को नपुंसक बनाता था। इसके खिलाफ पहले से 4 दर्ज थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश देव ने बताया कि आरोपी किन्नर बिजली बाई से लगातार पूछताछ की जा रही है, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस किन्नर ने कई लोगों को नपुंसक बना दिया है।

क्राइम ब्रांच टीम ने लोनी बॉर्डर पर घेराबंदी कर बिजली को गिरफ्तार कर लिया। अब तक वह शरद सिटी लोनी गाजियाबाद में छिपी हुई थी। पूछताछ में पता लगा कि बिजली गुरू पुष्पा किन्नर गिरोह की सदस्य है। ये खजूरी खास, स्वरूप नगर और भलस्वा डेयरी इलाके में सक्रिय है। इसके खिलाफ चार अपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed