फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   She wrote to her husband before hanging with these cry Love messages

उसने फांसी लगाने से पहले पति को लिखा ये रूलाने वाला लव मैसेज, पढ़कर आप भी रो देंगे

Mon, 27 Feb 2017 04:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 27 Feb 2017 04:15 PM IST
विज्ञापन
She wrote to her husband before hanging with these cry Love messages
neha (file photo) - फोटो : अमर उजाला

 सेक्टर-36 निवासी सिविल इंजीनियर की पत्नी की मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सिविल इंजीनियर नेे पुलिस को जानकारी दी कि पत्नी ने उसके मोबाइल पर मैसेज करने के बाद फंदा डालकर जान दे दी।

विज्ञापन


कासना कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शुरुआत में मायके पक्ष ने हत्या का अंदेशा जताया, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौते की बात होने लगी। कोतवाली प्रभारी सुधीर त्यागी नेे बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल जाएगा। अगर मायका पक्ष लिखित शिकायत देगा, तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। विजय नगर (गाजियाबाद) निवासी नेहा उर्फ गोना का विवाह नौ वर्ष पूर्व गाजियाबाद के ही मतौड़ गांव निवासी राकेश यादव सेे हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब तुम मेरा मैसेज पढ़ोगे, मैं दुनिया छोड़ चुकी हूंगी

She wrote to her husband before hanging with these cry Love messages
demo pic - फोटो : अमर उजाला
​राकेश एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में सिविल इंजीनियर के पद पर तैनात है और पत्नी और सात व तीन साल की दो बेटियाें के साथ सेक्टर-36 में रहता था। राकेश ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह वह साइट पर गया था।

इसी दौरान उसे पत्नी का मैसेज मिला, जिसमें लिखा था कि जब तुम मेरा मैसेज पढ़ोगे, मैं दुनिया छोड़ चुकी हूंगी। आई लव यू एंड माई चिल्ड्रन।’ मैसेज पढ़ते ही राकेश ने पड़ोसी को फोन कर घर जाने के लिए कहा। वहां पहुंचकर पड़ोसी नेे जानकारी दी कि उसकी पत्नी कमरे में लगे पंखे में फंदेे पर लटकी है।

कुछ ही देेर में राकेश वहां पहुंच गया। उसने पुलिस को सूचना दी। इधर उसने पड़ोसियों की मदद सेे पत्नी को फंदे से उतारकर निजी अस्पताल ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। नेहा के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है और उसका एक छोटा भाई है।

सूचना पर पहुंचेे मायके पक्ष ने बताया कि नेहा का पति से एक साल पहले विवाद हुआ था। राकेश ने अपने ऑफिस में काम करने वाली युवती को अपने घर पर रखा था, जिससे नेहा डिप्रेशन में रहती थी। हालांकि बाद में युवती घर से चली गई थी।

कुछ दिन पहले भी नेहा से मारपीट की गई थी। छोटे भाई ने नेहा के शरीर पर चोट के निशान होने की भी जानकारी दी। हालांकि शुरुआत में नेहा के परिजन ने हत्या का अंदेशा जताया, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौते की बात होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed