{"_id":"f3352ce34da7ceb90fecc1801a84b781","slug":"she-saw-was-with-her-friend-suspected-of-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के साथ नजर आया था दोस्त, हत्या का शक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती के साथ नजर आया था दोस्त, हत्या का शक
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 30 Nov 2015 03:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएनडी के पास पार्क में सनलाइट कॉलोनी दिल्ली निवासी रिया शर्मा की हत्या मामले में पुलिस को एक दोस्त पर शक हुआ है। एक फुटेज में युवती के साथ वह नजर आया है और वारदात के दिन से घर नहीं लौटा है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए उसके गाजियाबाद स्थित घर में दबिश डाली थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों से पूछताछ में भी पुलिस को उसके ठिकाने के बारे में खास जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
मालूम हो कि 23 नवंबर को दिल्ली के सरिता विहार पुलिस स्टेशन में युवती की गुमशुदगी का मामला दर्ज होने के बाद कॉल डिटेल के आधार पर उसके दोस्तों को फोन किया गया था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि युवती के दोस्तों में शामिल आरोपी पुलिस का फोन आने के बाद सतर्क हो गया था।
विज्ञापन