लिव-इन-पार्टनर के शर्मनाक खेल में वो हार गई सबकुछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के शकरपुर इलाके में लिव-इन-रिलेशन में रहने वाली एक महिला को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि जब उसने आरोपी युवक पर शादी का दबाव बनाया गया तो उसने गाजियाबाद में उसके भाई की हत्या करवा दी।
अब आरोपी उस केस को वापस लेने की बात कर महिला के बेटे व उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। बुधवार को मंडावली इलाके में आरोपी सोनू सिंह चौहान ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की। पीड़िता ने मामले की शिकायत शकरपुर थाने में की। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक सलमा (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ शकरपुर इलाके में रहती है। करीब 10 साल पहले सलमा की शादी हुई थी। उसके यहां एक बेटा है। शादी के कुछ समय बाद पति से मनमुटाव के बाद वह अलग हो गई।
शादी का वादा कर बना लिए थे संबंध
प्राइवेट नौकरी कर वह अपने बेटे को पालने लगी। इस बीच करीब तीन साल पूर्व उसकी मुलाकात सियां गांव, रेवाड़ी, हरियाणा निवासी सोनू से हुई। सलमा का विश्वास जीतकर सोनू ने उसके साथ रहना शुरू कर दिया।
सोनू ने शादी का वादाकर सलमा से संबंध बना लिये। लेकिन बार-बार शादी की बात करने पर वह टालने लगा। सलमा का आरोप है कि उसके भाई ने भी सोनू पर शादी का दबाव बनाया।
जून माह में सोनू ने गाजियाबाद में उसके भाई की हत्या करवा दी। सलमा की शिकायत पर सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया। सलमा के मुताबिक एक सप्ताह पूर्व आरोपी शराब के नशे में उसके घर आया।
उसने जबरन जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। गत 14 जनवरी को मंडावली में उसके साथ मारपीट कर हत्या का केस वापस लेने की धमकी दी गई। परेशान होकर सलमा ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस मामला दर्ज कर सोनू की तलाश कर रही है।