फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   She eloped with boyfriends before marriage with Nine lakhs

शादी होने से पहले प्रेमी संग नौ लाख लेकर भागी युवती

Mon, 16 Nov 2015 09:24 PM IST
Updated Mon, 16 Nov 2015 09:24 PM IST
विज्ञापन
She eloped with boyfriends before marriage with Nine lakhs

नगर स्थित एक कॉलोनी में रहने वाली युवती शादी से 12 दिन पहले प्रेमी संग घर से भाग गई। वह घर में रखी 9 लाख की नगदी और लाखों रुपये के आभूषण साथ ले गई।

विज्ञापन


दोनों पक्ष अलग-अलग समुदाय से हैं जिसके चलते उनमें तनाव है। प्रेमी और प्रेमिका के घर पुलिस तैनात कर दी है। लड़की के भाई ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार, युवती की शादी 27 नवंबर की तय थी। उसका दूसरे समुदाय के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के घर से थोड़ी दूरी पर ही प्रेमी का घर है।

विज्ञापन

प्रेमी युगल अलग- अलग समुदाय से है

She eloped with boyfriends before marriage with Nine lakhs

बेटी के घर से गायब होने पर परिजनों के होश फाख्ता हो गए। इस मामले में युवती के भाई ने इमरान पुत्र अब्दुल अजीज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन की शादी तय हो गई थी, जिसकी तैयारी घर में चल रही थी। शादी के लिए घर में 9 लाख नगद और आभूषण रखे थे।

लड़के के परिजनों पर भी उसका साथ देने का आरोप लगाया है। प्रेमी युगल अलग- अलग समुदाय से है। उनमें तनाव की स्थिति है।

एमए पास है युवती

She eloped with boyfriends before marriage with Nine lakhs

प्रेमी और प्रेमिका के घर पर पुलिस तैनात कर दी है। कोतवाल होम सिंह यादव का कहना है कि दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह घर से नगदी और ज्वेलरी ले गई। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

कोतवाल ने बताया कि युवती एमए पास है, जबकि युवक ठेकेदारी का काम करता है। प्रेमी युगल की तलाश में पुलिस टीम लगी है। कुछ स्थानों पर दबिश देने के लिए पुलिसकर्मी रवाना कर दिए हैं।

जांच अधिकारी के मुताबिक रविवार शाम तक दोनों के मोबाइल फोन ऑन थे लेकिन सोमवार सुबह से फोन बंद हैं। दोनों  फोन सर्विलांस पर लगा कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed