शाजिया ने केजरी को किया बेनकाब, इस्तीफे की 5 वजहें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निश्चित तौर पर कई आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता और पार्टी छोड़ चुके नेताओं ने अब तक पार्टी और केजरीवाल पर डिक्टेरशिप का आरोप लगाते रहे हैं, लेकिन पार्टी संस्थापकों की प्रमुख सदस्य शाजिया इल्मी का यह कहना चौंकाने वाला है कि केजरीवाल जेल जाकर तमाशा कर रहे हैं।
‘आप’ की संस्थापक सदस्य व प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा, ‘लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद का वक्त आत्ममंथन का है।
लोगों की बीच जाकर उनसे बात करनी जरूरी है। यही नहीं उन्होंने इस बार केजरीवाल के जेल जाने से संबंधित पूरे प्रकरण को तमाशा बता दिया और कहा कि जेल के तमाशे से कुछ नहीं होगा।
सनसनी के लिए पार्टी के धरने नहीं भाए
दिल्ली में धरना देने में एक्सपर्ट आम आदमी पार्टी और केजरीवाल को इस बार उन्हीं की पार्टी की एक बड़े चेहरे ने बेनकाब कर दिया है। यहां तक आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर सनसनी फैलाने के लिए धरना देने का आरोप भी लगा दिया।
उनके अनुसार आप की संस्थापक सनसनी के लिए धरना देना पूरी तरह गलत है। एक समय में यह तरीका सही हो सकता था, लेकिन अब इससे आगे सोचना होगा।
केजरीवाल को जमानत लेकर यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश जाकर आम लोगों और अपने उम्मीदवारों से बात करनी चाहिए।
चुनाव परिणाम नहीं, ये है असली कारण
इस दौरान उन्होंने इस सवाल को खारिज कर दिया कि गाजियाबाद की हार वजह से वह इस्तीफा दे रही हैं। उन्होंने माना कि चुनाव में हार-जीत लगी रहती है।
शाजिया ने कहा, ‘मैं लोकसभा चुनाव से पहले ही इस्तीफा देने की सोच रही थी, पर वह समय मुझे सही नहीं लगा। फिर मैंने चुनाव परिणाम का इंतजार किया, लेकिन केजरीवाल के जेल जाने की वजह से मैंने कदम पीछे खींचे।
अब जब केजरीवाल दोबारा 14 दिन के लिए जेल चले गए हैं तो मुझे अपनी बात सार्वजनिक करनी पड़ी।’
जानबूझकर दरकिनार करने से आहत
शनिवार हुए एक हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद आप से इस्तीफा दे चुकी शाजिया इल्मी ने कहा कि ‘पार्टी में मुझे जानबूझकर दरकिनार किया है।
चुनाव के दौरान पहले उनसे विचार-विमर्श करना उचित नहीं समझा गया। फिर कई अहम बैठकों से दूर रखा गया और पार्टी के फैसलों पर कोई राय नहीं ली गई।
उन्होंने कहा कि इन्हीं सब वजहों से चौकड़ी के फैसलों के खिलाफ उन्हें आवाज उठानी पड़ी। जब बात फिर भी नहीं बनी, तो इस्तीफा देना पड़ा।
मिला अन्य नेताओं का साथ
शाजिया ने दावा किया कि पार्टी के कई वरिष्ठ नेता व विधायक भी पार्टी की मौजूदा नीतियों के खिलाफ हैं। कुछ समय में वे भी सामने आ जाएंगे।
हालांकि, उन्होंने किसी का नाम लेने से मना कर दिया। वो सभी विधायकों के संपर्क में है। साथ ही केजरीवाल की चौकड़ी से वरिष्ठ नेताओं में भी नाराजगी है। आने वाले समय में वे भी अपना दर्द बयां कर सकते हैं।
यही नहीं देश में सस्ती विमान सेवा शुरू करने वाले एयर डेक्कन के संस्थापक जीआर गोपीनाथ ने केजरीवाल के बेल बॉन्ड न भरने पर असहमति जताते हुए आम आदमी पार्टी से इस्तीफा भी दे दिया।