{"_id":"55919f1b57223332244b93cb18f071b6","slug":"shazia-caught-in-violation-of-the-code-of-conduct-bloomsbury-jayant","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता उल्लघंन में फंसे शाजिया, मुकुल और जयंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता उल्लघंन में फंसे शाजिया, मुकुल और जयंत
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 29 Mar 2014 04:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में प्रत्याशी लगातार फंस रहे हैं। शुक्रवार को ‘आप’ प्रत्याशी शाजिया इल्मी और बसपा प्रत्याशी मुकुल उपाध्याय आचार संहिता उल्लंघन में फंस गए।
विज्ञापन
तय समय के बाद रोड शो करने पर शाजिया और जनसभा करने पर मुकुल के खिलाफ डासना चौकी में केस दर्ज किया गया है। गाजियाबाद से ‘आप’ प्रत्याशी शाजिया को मसूरी में रोड शो करना था। प्रशासन से रोड शो के लिए दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक की अनुमति ली गई थी।
विज्ञापन
शाजिया के देर से पहुंचने के कारण रोड शो शाम छह बजे से लेकर साढ़े सात बजे तक निकाला गया। मामले की जानकारी होते ही प्रशासन ने मौके पर जाकर रोड शो रुकवा दिया और शाजिया के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया। एसआई मसूरी दिलीप सिंह ने बताया कि डासना चौकी में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मुकुल पर मसूरी में केस
बसपा प्रत्याशी मुकुल उपाध्याय के खिलाफ मसूरी कोतवाली में लिखाई रिपोर्ट में सब इंस्पेक्टर तेजेंद्रपाल सिंह ने कहा है कि बृहस्पतिवार रात बसपा प्रत्याशी मुकुल उपाध्याय की क्षेत्र के गांव देहरा में जनसभा थी।
प्रशासन से रात छह से नौ बजे तक की अनुमति ली गई थी। आचार संहिता की धारा 188 का उल्लंघन कर सभा रात 10 बजे तक चलती रही।
बुलंदशहर में फंसे जयंत
लोकसभा प्रत्याशी अंजू मुस्कान के लिए रालोद नेता सांसद जयंत चौधरी के रोड शो में आचार संहिता की धज्जियां उड़ीं। पुलिस ने बीच रास्ते में काफिले को रोककर लाउडस्पीकर लगी एक जिप्सी को सीज कर दिया।
अनुमति से ज्यादा वाहनों के शामिल होने पर, करीब तीस चार पहिया और 50 बाइक को काफिले से बाहर कर दिया। जयंत चौधरी और पुलिस वालों के बीच झड़प भी हुई। पुलिस ने जयंत चौधरी, रालोद जिलाध्यक्ष हाजी मौदूद अली, प्रत्याशी अंजू मुस्कान के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन करने का मुकदमा थाना बीबी नगर में दर्ज कर लिया है।