फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shatabdi Express rent may increases

बढ़ सकता है शताब्दी एक्सप्रेस का किराया

Sun, 04 May 2014 08:54 AM IST
Updated Sun, 04 May 2014 08:54 AM IST
विज्ञापन
Shatabdi Express rent may increases

दिल्ली से चलने वाली शताब्दी ट्रेनों में अब यात्री मनोरंजक टीवी चैनलों का आनंद उठा सकेंगे। कालका शताब्दी ट्रेन में पायलट प्रोजेक्ट सफल होने के बाद अब नई दिल्ली से चंडीगढ़ और अमृतसर जाने वाली शताब्दी ट्रेनों में यह सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


हालांकि, इस सुविधा के बदले रेलवे यात्रियों से कुछ अतिरिक्त चार्ज भी वसूल सकता है।

रेल अधिकारियों का कहना है कि एक ट्रेन को इस तकनीक से लैस करने में पांच से सात करोड़ रुपये का खर्च आएगा। लिहाजा शताब्दी में सफर करने वाले यात्रियों से 40 से 50 रुपये ज्यादा तक वसूले जा सकते हैं।

विज्ञापन

...तो नहीं बढ़ेगा किराया

Shatabdi Express rent may increases

दूसरी संभावना यह भी है कि टीवी चैनलों पर प्राइवेट कंपनियों को अपने विज्ञापन प्रसारित करने की छूट दे दी जाए। इससे यात्रियों पर अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा।

रेल अधिकारियों के मुताबिक पिछले दिनों टेंडर प्रक्रिया के दौरान तीन कंपनियां इस योजना को मूर्त रूप देने के लिए आगे आई हैं। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही कंपनियों को शताब्दी ट्रेनों की सीट के पीछे एलसीडी स्क्रीन लगाने की इजाजत दे दी जाएगी।

शताब्दी ट्रेन की हर सीट के पीछे एक छोटी एलसीडी स्क्रीन लगाई जाएगी। जिस पर 80 टीवी चैनलों का प्रसारण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed