{"_id":"587e5c384f1c1bd804efe46a","slug":"shastri-park-metro-station-fell-on-a-construction-site-laborer-machine-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन की निर्माणाधीन साइट पर मजदूर पर गिरी मशीन, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन की निर्माणाधीन साइट पर मजदूर पर गिरी मशीन, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 18 Jan 2017 11:42 AM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन की निर्माणाधीन साइट पर हुए एक हादसे में मजदूर की मौत हो गई। हाइड्रोलिक क्रेन से एक मशीन उठाने के दौरान वह फिसल कर मजदूर के उपर गिर गई। मजदूर को जगप्रवेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार करीब शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन पर मजदूर ट्राईलोट मशीन पर काम कर रहे थे। मजदूर मुमताज अली के मुताबिक सोमवार शाम साढ़े चार बजे सुपरवाइजर नितिन ने कहा कि मशीन दूसरी जगह पर लगेगी। उसके बाद मशीन को हाइड्रोलिक क्रेन से दूसरी जगह ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान हुक से सिलिंग फिसल गया और ट्राईलोट मशीन वहां काम कर रहे 28 वर्षीय हुमांगीर पर जा गिरी। हादसा होते ही क्रेन चालक मौके से फरार हो गया। वहां काम कर रहे मजदूरों ने मशीन को हटाकर जख्मी मजदूर को अस्पताल पहुंचाया। हुमांगीर बिहार के पूर्णिया का रहने वाला था। पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। साथ ही पुलिस जांच कर लापरवाही करने वाले की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन