फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shashi Tharoor moves HC to direct police to preserve Sunanda Pushkar Twitter account and tweets

शशि थरूर ने की हाईकोर्ट से मांग, संरक्षित किया जाए सुनंदा पुष्कर का ट्विटर अकाउंट

Thu, 04 Jun 2020 07:00 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 04 Jun 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Shashi Tharoor moves HC to direct police to preserve Sunanda Pushkar Twitter account and tweets
कांग्रेस सांसद शशि थरूर - फोटो : ANI

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गुरुवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने कोर्ट से साल  2014 में अपनी पत्नी सुनंदा पुष्कर द्वारा किए गए ट्वीट और उनके ट्विटर अकाउंट को संरक्षित करने के लिए पुलिस को निर्देश देने की मांग की है।

विज्ञापन


आवेदन में कहा गया है कि सुनंदा पुष्कर जीवित नहीं हैं, इसलिए मामले में उनके ट्वीट्स और ट्विटर टाइमलाइन का अत्याधिक महत्व है। आशंका है कि उनका खाता और ट्वीट हटाए जा सकते हैं । मामले की सुनवाई 8 जून को  होने की संभावना है।
विज्ञापन


इसमें कहा गया कि थरूर के पास उन पर लगाए गए कथित झूठे आरोपों से खुद को बचाने का पूरा अधिकार है। अपनी पत्नी की मौत के मामले में थरूर ने कोर्ट से निर्देश देने की मांग की है कि निचली अदालत के समक्ष कार्यवाही लंबित रहने तक पुलिस 'ट्विटर इंडिया' से पुष्कर का खाता संरक्षित रखने को कहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में ट्विटर के उस नियम का हवाला दिया गया है, जिसके तहत उपयोगकर्ता के लंबे समय तक खाते का उपयोग नहीं करने पर उसे निष्क्रिय करने का प्रावधान है। पूर्व केंद्रीय मंत्री थरूर पर पत्नी सुनंदा पुष्कर को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed