फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sharpshooters arrested as they were roaming for loot in Narela industrial area Delhi

दिल्ली : लूटपाट के इरादे से घूम रहे थे दो शार्प शूटर, पुलिस ने किए गिरफ्तार 

Sat, 02 Oct 2021 07:42 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 02 Oct 2021 07:42 PM IST
सार

नरेला औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस ने सोनीपत के गैंगस्टर मनोज बुखारा के दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। वे लूटपाट के इरादे से घूम रहे थे। उनके पास से पिस्टल और कारतूस भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
sharpshooters arrested as they were roaming for loot in Narela industrial area Delhi
Prayagraj News : गिरफ्तार - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

नरेला औद्योगिक क्षेत्र में थाना पुलिस ने गश्त के दौरान सोनीपत के गैंगस्टर मनोज बुखारा के दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश लूटपाट के इरादे से इलाके में घूम रहे थे। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार एक बदमाश पर हत्या, हत्या का प्रयास सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


बदमाशों से पिस्टल हुई है बरामद
जिला पुलिस उपायुक्त बिजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान बवाना निवासी अमित (29) और ऋतिक (22) के रूप में हुई है। नरेला की एसीपी रिधिमा सेठ की देखरेख में नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस इलाके में गश्त कर रही थी। इस दौरान नरेला-बवाना फ्लाई ओवर पर पुलिसकर्मियों को देखकर स्कूटी सवार दो बदमाश भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने एक किलोमीटर तक पीछा कर दोनों बदमाशों को दबोच लिया। तलाशी में पिस्टल मिलने पर पुलिस ने उन्हें शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


अमित पर हत्या समेत कई संगीन आरोप
पूछताछ में अमित ने बताया कि वह सोनीपत के गैंगस्टर मनोज बुखारा के गैंग का सदस्य है। वह मनोज के साथ कई हत्या और हत्या का प्रयास के मामले में शामिल रहा है। मनोज गांव पुगथला सोनीपत का रहने वाला है और गन्नौर थाने का घोषित बदमाश है। उस पर 14 संगीन मामले दर्ज हैं। बदमाशों ने बताया कि वह लूटपाट के इरादे से इलाके में घूम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed