फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sharp shooter wanted in Bihar triple murder case arrested from Noida

दिल्ली: बिहार में तिहरे हत्याकांड का वांछित शार्प शूटर नोएडा से गिरफ्तार, बदमाशों ने शादी समारोह में बरसाईं थी गोलियां

Fri, 29 Apr 2022 08:05 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 29 Apr 2022 08:05 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने पटना के बाढ़ में 11 दिसंबर 2021 को एक कारोबारी के परिवार में शादी समारोह के दौरान तिहरे हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गैंगस्टर भोला सिंह का साथी है।

विज्ञापन
Sharp shooter wanted in Bihar triple murder case arrested from Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पटना के बाढ़ में दिसंबर महीने में हुए तिहरे हत्याकांड में वांछित शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पटना, बिहार निवासी सूरज उर्फ तेली (26) के रूप में हुई है। शादी समारोह में अंजाम दिए गए इस हत्याकांड में मुखिया समेत तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। ठेके को लेकर चल रहे विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया था। इससे बाढ़ इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूरज गैंगस्टर भोला सिंह का साथी है। दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तारी को लेकर बिहार पुलिस को सूचना दे दी है।

विज्ञापन

आठ से दस बदमाशों ने शादी समारोह के दौरान बरसाईं थी गोलियां
अपराध शाखा डीसीपी रोहित मीणा के अनुसार बाढ़, पटना में 11 दिसंबर 2021 को एक कारोबारी के परिवार में शादी समारोह चल रहा था। इस शादी में नवनिर्वाचित मुखिया भूरेलाल यादव उर्फ प्रियरंजन भी शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। तभी आठ से दस बदमाश शादी में आए और भूरेलाल समेत कई लोगों पर गोली चला दी।

इसमें नवनिर्वाचित मुखिया भूरेलाल व पंडारक थाने में तैनात एएसआई राजेश की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक घायल लाल बहादुर ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। जांच में बिहार पुलिस को पता चला था कि अंबुजा सीमेंट की फैक्ट्री बनाने को लेकर वहां विवाद चल रहा था। इस वजह से तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। इस तिहरे हत्याकांड में पूर्व मुखिया एवं भोला सिंह गिरोह का नाम सामने आया था। बिहार पुलिस ने तीन आरोपियों को वारदात के बाद गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा में छिपा था आरोपी
पुलिस की अपराध शाखा को सूचना मिली थी कि आरोपी सूरज नोएडा में छिपा हुआ है। एसीपी अरविंद कुमार की टीम ने नोएडा से सूरज उर्फ तेली को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पहले भी दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। तिहरे हत्याकांड में सूरज का भाई भी शामिल था। उसके खिलाफ 12 से अधिक मामले दर्ज हैं। हत्याकांड के बाद सूरज भागकर दिल्ली आ गया था। पहले ये बुराड़ी इलाके में रहा। इसके बाद वह वजीराबाद इलाके में रहा। यहां से ये नोएडा चला गया था और नोएडा में छिपकर रह रहा था। पुलिस से बचने के लिए आरोपी मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर रहा था और न ही परिजनों से संपर्क कर रहा था। आरोपी ने मुखिया के चुनावों के दौरान भी गोली चलाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed