'फ्लैट से तेज आवाजें आ रही थीं और वह नीचे आ गिरी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफदरजंग एंक्लेव स्थित अर्जुन नगर में एक विदेशी युवती मलीषा रहस्यमय हालत में तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। गंभीर हालत में मलीषा को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती तंजानिया की रहने वाली है। उसने आत्महत्या की या उसकी हत्या हुई या फिर ये महज एक हादसा था, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है।
घटना रविवार सुबह करीब 11.30 बजे की है। पुलिस मलीषा के दोस्तों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
किराए पर रह रही थी मलीषा
दक्षिण-जिला पुलिस उपायुक्त प्रेमनाथ ने बताया कि कुछ माह पूर्व ही मलीषा (25) ने फ्लैट किराए पर लेकर रह रही थी। वह पढ़ाई कर रही थी या फिर नौकरी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने मलीषा के दोस्तों की एक सूची तैयार की है। उसके आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। साथ ही मलीषा का मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिया गया है।
उधर, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे से कुछ देर पूर्व मलीषा के फ्लैट से तेज-तेज आवाजें आ रही थीं। इस बीच अचानक खिड़की से वह नीचे आ गिरी।