फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sharadiya Navratri begins today; the capital will resound with chants hailing the Goddess.

Delhi NCR News: आज से शारदीय नवरात्र, शेरावाली के जयकारों से गूंजेंगी राजधानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे, स्वयं सेवक समूह और स्थानीय लोग संभालेंगे मंदिर की व्यवस्था
विज्ञापन

प्रमुख मंदिरों में दर्शन के लिए खास इंतजाम, दर्शन, सुरक्षा, प्रसाद वितरण और भीड़ प्रबंधन को सुधारा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आज से शारदीय नवरात्र के आगमन के साथ ही राजधानी में मां दुर्गा की भक्ति और जयकारों की गूंज सुनाई देगी। प्रमुख देवी मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। झंडेवाला देवी मंदिर, कालकाजी मंदिर और छतरपुर स्थित श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। दर्शन, सुरक्षा, प्रसाद वितरण और भीड़ प्रबंधन के साथ पेयजल व चिकित्सा सुविधाओं पर भी फोकस है। वहीं, नगर निगम ने धार्मिक स्थलों के आसपास सफाई और मच्छरों की रोकथाम के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने और माता की ज्योत लेने का सिलसिला तेज होने की उम्मीद है।
झंडेवाला देवी मंदिर
में नवरात्र के लिए विशेष सजावट की गई है। मंदिर समिति के पदाधिकारी रविंद्र गोयल के अनुसार, श्रद्धालुओं के प्रवेश के लिए रानी झांसी मार्ग, देशबंधु गुप्ता मार्ग और वरुणालय की ओर से व्यवस्था की गई है। दर्शन के बाद निकास द्वार से बाहर निकलने पर भंडारे का प्रसाद वितरित किया जाएगा। सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर और आसपास करीब 300 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। सुबह चार बजे और शाम सात बजे आरती होगी। दिनभर कीर्तन मंडलियां मां का गुणगान करेंगी।
विज्ञापन

सिद्धपीठ कालकाजी मंदिर के पीठाधीश्वर एवं मुख्य महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत के अनुसार, सुगम दर्शन के लिए प्रवेश-निकास और भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रास्तों को सुगम बनाने, बैठने और शौचालय की व्यवस्था हुई है। मंदिर में व्यवस्था संभालने के लिए 400 स्वयंसेवकों और करीब 100 मार्शलों सहित 500 से अधिक सेवादार तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छतरपुर स्थित श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर समिति के प्रवक्ता नंदकिशोर सेठी के अनुसार, श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद, लंगर, पेयजल और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था पर ध्यान देंगे। नवरात्र के दौरान विशेष पूजा-अर्चना, हवन, दुर्गा सप्तशती और रामायण पाठ आयोजित किए जाएंगे।

एमसीडी की अध्यक्ष ने सफाई की निगरानी के दिए निर्देश : नवरात्र के दौरान मंदिरों और रामलीला स्थलों के आसपास सफाई, कचरा उठाने और मच्छरों की रोकथाम के लिए विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। एमसीडी की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने अधिकारियों को धार्मिक स्थलों के आसपास सफाई व्यवस्था की निगरानी करने को कहा है। मंदिरों के आसपास मीट की दुकानों के संचालन पर भी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article