फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shameful: Audacious attempt to drag two female students into a car in Mukherjee Nagar

शर्मनाक: पीड़ित छात्राओं को इलाके का हवाला देकर तीन थानों की पुलिस ने टरकाया, तब लिया सोशल मीडिया का सहारा

Fri, 25 Sep 2026 06:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 25 Sep 2026 06:38 AM IST
सार

छात्राओं का दावा है कि शिकायत दर्ज कराने के बजाय उन्हें क्षेत्राधिकार का हवाला देकर एक थाने से दूसरे थाने भेज दिया गया।

विज्ञापन
Shameful: Audacious attempt to drag two female students into a car in Mukherjee Nagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर तमाम दावों के बीच मुखर्जी नगर इलाके में हिंदू कॉलेज की दो छात्राओं से छेड़छाड़ और अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि सफारी कार सवार युवकों ने रात में छात्राओं का सरेराह रोककर अश्लील टिप्पणियां कीं। विरोध करने पर उनको जबरन कार में खींचने की कोशिश की। किसी तरह दोनों छात्राएं वहां से बचकर निकलीं और शिकायत लेकर थाने पहुंचीं।

विज्ञापन


पुलिस तक पहुंचने के बाद भी छात्राओं की मुसीबत खत्म नहीं हुई। छात्राओं का दावा है कि शिकायत दर्ज कराने के बजाय उन्हें क्षेत्राधिकार का हवाला देकर एक थाने से दूसरे थाने भेज दिया गया। एफआईआर दर्ज कराने के लिए उन्हें करीब तीन थानों के चक्कर लगाने पड़े। जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो छात्राओं ने थाने के बाहर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद देर रात मुखर्जी नगर थाने में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


उधर, उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि मामला के संज्ञान में आते ही पीड़िता की शिकायत पर छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। उनका दावा है कि कार के नंबर के जरिए आरोपी कार चालक पहचान नमन चौधरी के रूप में कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की धर पकड़ के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार रात 9:30 बजे की वाकया, किसी तरह मौके पर हटकर पहुंची पुलिस के पास
पीड़िता के मुताबिक, वह हिंदु कॉलेज में स्नातकोत्तर की प्रथम वर्ष की छात्रा है। घटना 23 सितंबर की रात करीब 9.30 बजे की है। वह अपनी एक सहेली के साथ स्थानीय हकीकत पार्क के पास से गुजर रही थीं। इसी दौरान सफारी कार में सवार कुछ युवक उनके पास पहुंचे और उनपर अश्लील टिप्पणियां करने लगे। उनके विरोध करने और पुलिस से शिकायत करने की बात कहने पर आरोपी और उग्र हो गए। आरोप है कि युवकों ने गाली गलौज की और उन्हें जबरन कार में बैठाने की कोशिश की। अचानक हुई इस घटना से दोनों घबरा गईं और उसकी सहेली वीडियो बनाने लगी। तब कार सवार वहां से भाग गए। वह वहां से निकलकर मौरिस नगर थाने पहुंची।

पुलिस से भी नहीं मिली तुरंत राहत, शिकायत लेकर तीन थानों के चक्कर लगाने का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद शिकायत दर्ज कराने के लिए उन्हें एक थाने से दूसरे थाने भेजा गया। सबसे पहले मौरिस नगर थाने में शिकायत की। लेकिन थाने में शिकायत दर्ज करने के बजाए उनका क्षेत्र नहीं होने की बात कहकर उन्हें दूसरे थाने में जाने के लिए कहा गया। इसके बाद वह मॉडल टाउन पहुंची। छात्राओं का आरोप है कि इसके बाद भभी शिकायत दर्ज नहीं की गई। उसको मुखर्जी नगर भेज दिया गया। तीन थानों में चक्कर काटने और सुनवाई नहीं होने पर उनलोगों ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म में डाला। वीडियो के वायरल होने के बाद देर रात मुखर्जी नगर थाने में उनकी शिकायत दर्ज की गई। छात्राओं का कहना है कि घटना के बाद वे काफी डरी हुई थीं और तत्काल कार्रवाई की उम्मीद कर रही थीं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य माध्यमों से जांच शुरू की गई। जांच के दौरान उस सफारी कार की पहचान कर ली गई है। जिसका आरोपियों ने इस्तेमाल किया था। पुलिस का दावा है कि एक आरोपी की भी पहचान हो चुकी है। अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।


छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सवाल
घटना ने विश्वविद्यालय और आसपास के इलाकों में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। हकीकत पार्क और मुखर्जी नगर का इलाका बड़ी संख्या में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों और कॉलेज विद्यार्थी रहते हैं। देर रात छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ और उन्हें कार में खींचने की कोशिश के आरोप ने सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता बढ़ाई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों को जल्द पकड़ने के लिए टीमों को लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed