{"_id":"fcacebf691f614a63119671099740195","slug":"shalimar-express-engine-failure-causing-a-two-hour-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"शालीमार एक्सप्रेस का इंजन फेल, दो घंटे खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शालीमार एक्सप्रेस का इंजन फेल, दो घंटे खड़ी रही ट्रेन
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Wed, 02 Jul 2014 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू तवी से दिल्ली की ओर जा रही शालीमार एक्सप्रेस का मंगलवार को इंजन फेल हो गया। मोदीनगर रेलवे स्टेशन पर हुई इस घटना के बाद ट्रेन करीब डेढ़ घंटा खड़ी रही।
विज्ञापन
गाजियाबाद जंक्शन से दूसरा इंजन भेजकर ट्रेन को 11.15 बजे दिल्ली रवाना किया गया। करीब डेढ़ घंटा मोदीनगर स्टेशन पर ट्रेन खड़ी रहने से यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
वाक्या सुबह करीब पौने 10 बजे का है। शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन मोदीनगर स्टेशन पर रुकी थी। जैसे ही गाड़ी आगे बढ़ाई उसका इंजन फेल हो गया। काफी देर तक रेलवे के इंजीनियर इंजन की जांच और ठीक करने का प्रयास करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
करीब 11 बजे गाजियाबाद से भेजा गया दूसरा इंजन मोदीनगर पहुंचा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि 11.15 बजे ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
उनका कहना है कि चूंकि ट्रेन स्टेशन पर थी इसलिए अन्य ट्रेनों के संचालन पर इसका असर नहीं पड़ा। पीछे से आने वाली अन्य ट्रेनों को दूसरे ट्रैक से गुजारा गया।