फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shakurbasti slum known mistake of falling in the Railways.

शकूरबस्ती झुग्गी के मामले में रेलवे ने मानी गलती

Thu, 17 Dec 2015 01:58 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 17 Dec 2015 01:58 PM IST
विज्ञापन
Shakurbasti slum known mistake of falling in the Railways.

शकूरबस्ती सीमेंट साइट पर झुग्गी तोड़ने के मामले में रेलवे ने हाईकोर्ट के सामने अपनी गलती मानी है। रेलवे की ओर से कहा गया है कि मामले में कार्रवाई गलत समय पर की गई।

विज्ञापन


गौरतलब है कि शकूरबस्ती सीमेंट साइट पर बनी करीब 500 झुग्गियों को रेलवे ने शनिवार रात को तोड़ दिया था। इस दौरान ठंड में लोगों के बेघर होने पर आप सरकार ने जमकर हंगामा किया था। जबकि कथित तौर पर एक बच्ची की मौत भी हुई थी।
विज्ञापन


इस पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दो एसडीएम को सस्पेंड भी किया था। जबकि दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच भी मामले को लेकर बड़ा विवाद सामने आया था। लेकिन अब हाईकोर्ट में रेलवे ने अपनी गलती मानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल मंत्री को संसद में देना पड़ा था जवाब

Shakurbasti slum known mistake of falling in the Railways.

इतना ही नहीं मामले पर केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु को भी संसद में जवाब देना पड़ा था। वहीं दूसरी ओर हाईकोर्ट ने मामले पर स्वत: संज्ञान लिया था।

सियासत तेज होने पर रेल मंत्री सुरेश प्रभू ने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद कहा था कि अब रेलवे बिना पुर्नवास झुग्गी बस्तियों को नहीं तोड़ेगा और रेलवे भी जहां झुग्गी वहां मकान की नीति पर काम करेगा।

इससे पहले सुरेश प्रभु ने संसद में बयान दिया था कि झुग्गियां हटाने की कार्रवाई से पहले ही बच्ची की मौत हो चुकी थी। लगातार कई बार झुग्गियों को हटाने का नोटिस दिया गया लेकिन लोग वहां से हटे नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed