{"_id":"5e44365f8ebc3ee60e768652","slug":"shakti-singh-gohil-becomes-interim-in-charge-of-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक्ति सिंह गोहिल बने दिल्ली कांग्रेस के अंतरिम प्रभारी, चोपड़ा और चाको का इस्तीफा मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शक्ति सिंह गोहिल बने दिल्ली कांग्रेस के अंतरिम प्रभारी, चोपड़ा और चाको का इस्तीफा मंजूर
Wed, 12 Feb 2020 11:09 PM IST
Abhishek Singh
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
शक्ति सिंह गोहिल
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को पार्टी के दिल्ली प्रभारी पद से पीसी चाको और प्रदेश अध्यक्ष पद से सुभाष चोपड़ा के इस्तीफे स्वीकार कर लिए। पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक सोनिया ने कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल को दिल्ली का अंतरिम प्रभारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी चाको और चोपड़ा के योगदानों की सराहना करती है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
इससे पहले मंगलवार को नतीजे आने के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया था।
गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप ने 62 सीटें हासिल करके शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा को महज आठ सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला।
विज्ञापन
Congress Interim President Sonia Gandhi accepts resignation of Delhi Congress Chief Subhash Chopra and State Party Incharge PC Chacko. Shakti Sinh Gohil has been appointment interim AICC incharge of Delhi. pic.twitter.com/rzLO70jecW
— ANI (@ANI) February 12, 2020